लाइव न्यूज़ :

10वीं की छात्रा से कराना चाहते थे देह व्यापार, नाबालिग ने होटल की छत से कूद ऐसे किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2018 05:13 IST

स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और होटल पहुंच कर होटल को आग के हवाले करने की कोशिश की।  हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।  

Open in App

पटना, 27 सितंबर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में स्थित आनंद विहार होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा तब हुआ, जब 10वीं की छात्रा को देह व्यापार के धंधे में धकेलने की कोशिश की जा रही थी।  

लेकिन छात्रा ने दलदल में जाने से इनकार करते हुए होटल की छत से छलांग लगा दी।  इसके बाद वह किसी तरह पास के गांव पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी दी।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और होटल पहुंच कर होटल को आग के हवाले करने की कोशिश की।  हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।  

इधर, पुलिस ने देह व्यापार की संचालिका को गिरफ्तार कर होटल से तीन लडकियों को सुरक्षित बरामद कर लिया है।  वहीं, अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदन बकरी फोरलेन के पास आनंद विहार होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये।  

होटल में तोडफोड करने के साथ ही होटल को आग लगा दी। पुलिस की मुस्तैदी से आग पर काबू पा लिया गया।  वहीं, तीन लडकियों को पुलिस ने होटल से सुरक्षित निकाल लिया है।  बताया जाता है कि छत से कूद कर देह व्यापार के दलदल में जाने से इनकार करनेवाली छात्रा कटिहार की रहनेवाली है।  

वह अपनी दीदी के घर रहने के लिए मुजफ्फरपुर आई थी।  वहीं से उसे कुछ लोग उठा कर होटल ले गये और उसे बंधक बना कर देह व्यापार करने का दबाव बना रहे थे।  विरोध करने पर संचालिका मंजू देवी ने पुत्र से शादी कराने की भी बात कही।  इसके बाद छात्रा ने आज सुबह छत से छलांग लगा दी।  

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग उग्र हो गये। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।  वहीं, छत से कूदी छात्रा को भी पुलिस एसकेएमसीएच ले गई, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।  

साथ ही होटल से बरामद रांची की किशोरी ने बताया कि वह फ्रेंड के साथ कोलकाता घूमने आई थी, जहां से उसे एक महिला बहला-फुसला कर होटल ले आई।  उसने बताया कि लडकियों पर दबाव डालकर ग्राहकों के सामने पेश किया जा रहा था। 

 ठीक से खाना भी नहीं दिया जा रहा था।  शोर मचाने पर या फिर विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती थी।  होटल से दर्जनों चाबी और शराब की बोतल पुलिस ने बरामद की है।  वहीं, शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं।  

उधर, पुलिस को होटल में कुछ कंडोम के भी पैकेट मिले हैं।  बताया जा रहा है कि होटल के पीछे ही संचालिका मंजू देवी का निजी मकान है।  जिसमें वह गोरखधंधा कराती थी।  

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि होटल से घर तक देह व्यापार कराये जाने की बात सामने आई है।  आरोपित लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।  वहीं, संचालिका मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :सेक्स रैकेटबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना