लाइव न्यूज़ :

बिहारः पटना में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पश्चिम बंगाल से सप्लाई की जाती थीं लड़कियां

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2018 20:18 IST

'कॉल गर्ल इन पटना' के नाम से जानकारी देकर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने में पकड़े गये गिरोह के सदस्यों ने कई अहम जानकारियां गांधी मैदान थाना पुलिस को दी है। 

Open in App

बिहार की राजधानी पटना में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पटना पुलिस ने शहर के एक्जीबिशन रोड से ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में तीन दलालों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक ऑल्टो कार भी जब्त की है। गिरफ्तार लोगों मे एक सांवरमल बैरवा राजस्थान का है जबकि दिलीप और सुधीर पटना के रहने वाले हैं। 'कॉल गर्ल इन पटना' के नाम से जानकारी देकर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने में पकड़े गये गिरोह के सदस्यों ने कई अहम जानकारियां गांधी मैदान थाना पुलिस को दी है।  इन लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पाटलिपुत्र का रहने वाला अमित कुमार ही सारे खेल का मास्टरमाइंड है। अमित ने इन तीनों को गाड़ी चलाने के लिए रखा था और लड़कियों को होटल से लाने और ले जाने की जिम्मेदारी सौंप रखी थी। अमित ने इतनी चालाकी से काम किया कि उसने इंटरनेट पर उन्हीं तीनों चालकों का मोबाइल नंबर दे दिया और जब कोई ग्राहक लड़की के लिए फोन करता था, तो ये तीनों ही मोल भाव करते थे। इसके साथ ही लड़कियों को होटल तक ले जाने की जिम्मेदारी भी संभालते थे। 

पकड़े गये तीनों से पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि लड़कियां कोलकाता से आती थीं और एक सप्ताह रुकती थीं। इसके बाद वे वापस चली जातीं और फिर दूसरी लड़कियां आ जाती थीं। एक बार में चार से पांच लड़कियां कोलकाता से आती थीं और पाटलिपुत्र इलाके में ही रहती थीं। रहने की व्यवस्था अमित ने कर रखी थी। 

पकड़े गये दलालों ने यह जानकारी दी है कि उन लोगों ने फ्रेजर रोड के एक बडे होटल में लडकी को पहुंचाया था। उन लोगों से ग्राहक ने संपर्क कर लड़की को होटल में पहुंचाने के लिए बोला था। इस पर सुदेव पासवान ने लडकी को वहां छोड़ दिया था। इसके बाद शाम को वह उसे लेकर वापस लौट गया था। 

इन लोगों के अनुसार, उन लोगों को एक बार लड़की को छोड़ने व लाने के लिए पांच सौ रुपये मिलते थे। जबकि लड़की को एक हजार दिया जाता था। जबकि डीलिंग चार से पांच हजार रुपये में होती थी। पकड़े गये सुदेव पासवान, दिलीप कुमार व सावर लाल को गांधी मैदान पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर तीनों को रिमांड पर लिया जा सकता है।

बताया जाता है कि जेल भेजे जाने के पूर्व गांधी मैदान थाना पहुंच कर डीएसपी टाउन सुरेश प्रसाद ने भी तीनों से पूछताछ की। इधर, इस गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। लेकिन वह फरार चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी एक पटना कॉल गर्ल्स के नाम से एक वेबसाइट चलाते थे। जहां से वह ग्राहकों से संपर्क करते थे। इस वेबसाइट पर एक मोबाइल नंबर भी प्रकाशित किया गया था। बताया जा रहा है कि ग्राहकों के पास लड़कियों को भेजकर धंधा कराया जाता था। वहीं, लड़कियों को सालाना पैकेज पर पश्चिम बंगाल से लाया गया था। लेकिन फिलहाल इस गिरोह का संचालक अमित और उसकी पत्नी दोनों फरार है। दोनों एक किराए के मकान में रहते थे। वहीं लड़कियों को साथ में रखा जाता था। 

सूत्रों के अनुसार, अमित और उसकी पत्नी मिलकर लड़कियों को बंगाल से लाती थी। वहीं दोनों वेबसाइट का संचालन भी करते थे। ग्राहक वेबसाइट पर दिए गए नंबर से दलालों से संपर्क करते थे। जिसके बाद लड़कियों का फोटो वॉट्सऐप के माध्यम से भेजा जाता था। फिर लड़कियों को पटना के होटलों में भेजा जाता था। 

इस मामले में गांधी मैदान पुलिस का कहना है कि सेक्स रैकेट में पूरा गिरोह लगा हुआ था। संचालक अमित और उसकी पत्नी सभी को मासिक तनख्वाह देती थी। इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के संचालक और इससे जुड़े हुए अन्य लोगों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :सेक्स रैकेटबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली