लाइव न्यूज़ :

बिहारः सात माह में 4848 घटनाएं, 2070 हत्या, 345 ब्लात्कार, 144 अपहरण और 700 हत्या के प्रयास के मामले शामिल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बोला हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 21, 2023 15:28 IST

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार नीत सरकार पर राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि ‘‘हत्या, बलात्कार और अपहरण की घटनाओं में पिछले साल अगस्त में ‘‘महागठबंधन’’ सरकार के सत्ता में आने के बाद से कई गुना वृद्धि हुई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पिछले सात महीनों में गंभीर अपराध की 4848 घटनाएं हुई हैं।नौ अगस्त, 2022 को नीतीश-तेजस्वी की सरकार बिहार में बनी।2070 हत्याएं, 345 ब्लात्कार, 144 अपहरण तथा 700 हत्या के प्रयास के मामले हुए हैं।

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार गठन के बाद से ही भाजपा सत्ता पक्ष को घेरने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस बीच अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश-तेजस्वी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार पर राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए एक डाटा जारी किया है।

इस आकड़ों के माध्यम से हत्या, दुष्कर्म और अपहरण की घटनाओं को लेकर एक डाटा पेश किया है। यह आंकड़ा 9 अगस्त को महागठबंधन की सरकार के गठन के बाद का है। नित्यानंद ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार में पिछले सात महीनों की बात करें तो गंभीर अपराध की 4848 घटनाएं हुई हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने आपराधिक घटनाओं का रिकॉर्ड साझा करते हुए ट्वीट किया है- "नौ अगस्त, 2022 को नीतीश-तेजस्वी की सरकार बिहार में बनी है। तब से लेकर आज तक 4848 अपराध की घटनाएं बिहार में हुई हैं। इनमें से 2070 हत्याएं, 345 ब्लात्कार, 144 अपहरण और 700 हत्या के प्रयास के मामले हुए हैं।

इसके साथ ही नित्यानांद राय ने 'महागठबंधन सरकार' पर अपराधियों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए लिखा- "हत्या, लूट, दुष्कर्म से त्रस्त बिहार है। अपराधियों की बहार है... क्योंकि अपराध को पनाह देने वाली बिहार नीतीश-तेजस्वी की सरकार है।  बिहार की महागठबंधन सरकार कान में रूई डालकर मौन बैठी है। अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे।

वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने यह भी दावा किया कि जब बिहार में भाजपा की सरकार आएगी तभी यहां से अपराध जाएगा। इधर, नित्यानंद के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद के तरफ से कहा कि भाजपा नेताओं को विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा शासित राज्यों में पुलिस हिरासत में लोग मारे जा रहे हैं। महागठबंधन सरकार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारआरजेडीजेडीयूBJPतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली