लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना से सटे दानापुर में मां-बेटी के डबल मर्डर से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2019 12:41 IST

बदमाशों ने मां-बेटी के हाथ-पैर बांध कर चाकू से गोद कर हत्या कर दी और फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

Open in App
ठळक मुद्देबदमाशों ने मां-बेटी के हाथ-पैर बांध कर चाकू से गोद कर हत्या कर दी और फरार हो गये.हत्या के पीछे अपने ही किसी रिश्तेदार का हाथ बताया जा रहा है.

पटना, 27 जुलाईःबिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में शनिवार सुबह डबल मर्डर में बदमाशों ने एक घर में मां और बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. हत्या के पीछे अपने ही किसी रिश्तेदार का हाथ बताया जा रहा है. बदमाशों ने मां-बेटी के हाथ-पैर बांध कर चाकू से गोद कर हत्या कर दी और फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दानापुर के अखाडा रोड स्थित गवताल इलाके में करीब 45 वर्षीया सीमा देवी और उनकी 22 वर्षीया बेटी तिलोत्मा की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के पहले दोनों के हाथ-पैर बांध दिये थे. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. 

घटना की जानकारी मिलने के बाद दानापुर पुलिस, एसपी दानापुर और सिटी एसपी पटना वेस्ट अभिनव कुमार मौके पर पहुंचे. बताया जाता है कि शव दो कमरे में था. एक कमरे में बेटी का हाथ और पैर बंधा हुआ शव है, दूसरे कमरे में मां का शव था. घटना का खुलासा तब हुआ जब रांची में प्राइवेट बैंक में काम करने वाले मृतका के बेटे ऋषिकेश ने अपनी मां और बहन से कई बार फोन से संपर्क किया. 

संपर्क नहीं होने पर वह दानापुर के गाभतल स्थित घर पहुंचा तो घर बाहर से लॉक था. जब ऋषभ घर के अंदर दाखिल हुआ तो अपनी मां और बहन का शव देखकर होशोहवास खो दिया. उसने अपने आप को संभालते हुए दानापुर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद दानापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई. फिलहाल पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी की छानबीन कर रही है ताकि मुख्य आरोपी को पकडा जा सके. इस मामले में किसी अपने ही रिश्तेदार द्वारा हत्या किए जाने की बात भी सामने आ रही है. 

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि मां-बेटी की गला रेत कर हत्या हुई है. यह घटना 24 घंटे पहले की लग रही है जिसमें बेटी का हाथ-पैर बांधा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या का कारण क्या है और किस तरह से हत्या की गई है? घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीमा देवी के पति व तिलोत्मा के पिता रामधारी सिंह परिवार के साथ नहीं रहते थे. उनका परिजनों के साथ संबंध ठीक नहीं था. घटना के बाद से वह लापता बताये जा रहे हैं. 

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा