लाइव न्यूज़ :

बिहारः स्कूल टीचर ने तीन साल की मासूम बच्ची को बनाया हैवानियत का शिकार, दुष्कर्म कर फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2018 14:35 IST

तीन साल की मासूम बच्ची अपने घर से पैदल फुआ के घर जा रही थी। इसी दौरान साइकिल सवार युवक ने बच्ची को फुसला कर सुनसान जगह पर ले गया जहां पर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

Open in App

पटना, 10 अक्टूबरःबिहार की राजधानी पटना से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल टीचर ने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। घटना मंगलवार की देर शाम की है। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसके स्कूल का स्पोर्ट्स टीचर कराटे सिखाने के बहाने बहला फुसलाकर ले गया। इसके बाद बच्ची के साथ टीचर ने मुंह काला कर बदहवास हालत में छोड़ कर फरार हो गया। यह घटना शहर के मिथिला कॉलोनी रोड नंबर एक की है। 

पीड़िता बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि मंगलवार को शाम में तीन साल की मासूम बच्ची अपने घर से पैदल फुआ के घर जा रही थी। इसी दौरान साइकिल सवार युवक ने बच्ची को फुसला कर सुनसान जगह पर ले गया जहां पर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, आरोपित ने रेप किये जाने से इनकार किया है। 

पटना पुलिस ने दानापुर पुलिस की टीम की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ कर रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कराटे टीचर फरार होने होने की फिराक में था और उसने अपना ठिकाना भी बदल दिया था। लेकिन यहां पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी कराटे ट्रेनर मुकेश कुमार को पुलिस ने सूचना मिलने के महज एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी से पहले आरोपी शिक्षक ने पुलिस को भरमाने की काफी कोशिश की लेकिन खून से लथपथ और बदहवास बच्ची ने खुद आरोपी की पहचान की। पकड़ा गया 30 साल का आरोपी कुर्जी के बालू पर इलाके में रहता है। बच्ची को इस घटना के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी ने बताया कि बच्ची ने खुद फोटो के आधार पर आरोपी को पहचाना जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद