लाइव न्यूज़ :

बिहारः स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा को उठा ले गए तीन युवक, झाड़ी में बारी-बारी से किया दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2018 19:17 IST

14 वर्षीय छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में पहले से घात लाग कर बैठे तीनों युवकों ने छात्रा को चाकू का भय दिखा कर जबरन उठा लिया और सडक किनारे झाडियों में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

Open in App

पटना, 28 जुलाईःबिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में छात्रा को अकेला पाकर तीन युवकों ने झाड़ियों में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में दूबे खरेया गांव निवासी सुशील राम, राहुल राम व इंतजार मियां शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया है कि 14 वर्षीय छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में पहले से घात लाग कर बैठे तीनों युवकों ने छात्रा को चाकू का भय दिखा कर जबरन उठा लिया और सडक किनारे झाडियों में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवकों की चंगुल से छूटने के बाद पीडित छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे। तब तक तीनों आरोपित भाग निकले थे।

घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. वरीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को कडी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना के बाद दूबे खरेया गांव में एहतियात के तौर पर चौकसी बढा दी है। पीडित छात्रा के परिजन घटना के बाद से दहशत में हैं। पुलिस से आरोपितों पर कठोर कार्रवाई करते हुए कडी सजा दिलाने की मांग की है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा