लाइव न्यूज़ :

बिहार के सासाराम में दिल को झकझोरने वाली घटना, दुष्कर्मी ने शादी के एवज में मांगी मोटी रकम, मामला थाने पहुंचा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2022 18:35 IST

Open in App

पटना: बिहार में सहरसा जिले से किसी भी इंसान के हृदय को झझकोर देने वाली एक वारदात सामने आई है. एक नाबालिग का जख्म कुछ ऐसा है कि निकाह भी उसे उसी बलात्कारी से करना पड़ रहा है, जिसने उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया है. यही नहीं आरोपी निकाह के बदले में दहेज की मोटी रकम की भी मांग रहा है.

बताया जाता है कि जिले बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महखंड पंचायत की एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक हैवान मो. शईद आलम ने दुष्कर्म किया. घटना 12 मार्च की बताई जा रही है, जब पास के एक शादी समारोह से उसने किशोरी को थोड़ी दूर बांसबाड़ी ले गया और हैवानियत की घटना को अंजाम दिया. 

पीड़िता की स्थिती यह है कि वह अपने नानी घर में रहती है. उसकी मां का देहांत हो चुका है. पिता भी दूसरी शादी करके अपनी दूसरी पत्नी के पास रहने लगे हैं. पीड़िता ने घर आकर जब अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपनी नानी को दी तो मामला पंचायत तक पहुंचा. बताया जाता है कि मुखिया और सरपंच के आगे जब आरोपित को बुलाया गया तो उसने अपना जुर्म कबूल किया लेकिन लड़की से निकाह करने की बात कहकर एक दो दिन की मोहलत मांगी. इसके बाद 16 मार्च को युवक के ही दरवाजे पर फिर पंचायत बैठी. 

इसमें आरोपित लडका मो. महताब आलम, उसकी मां शमीमा खातून व अन्य परिजनों ने कहा कि लड़के के पिता अभी घर पर नहीं हैं और पांच लाख रुपये देने के बाद ही ये निकाह होगा. इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराया. इस मामले में थाना प्रभारी महेश रजक ने बताया कि आवेदन के आलोक में पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा