सारण पुलिसः प्राइवेट पार्ट काट नाली में बहाया!, महिला डॉक्टर ने अपने प्रेमी और वार्ड पार्षद के साथ किया करतूत

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2024 16:17 IST2024-07-01T16:16:51+5:302024-07-01T16:17:36+5:30

महिला डॉक्टर ने बताया कि कुछ दिन पहले भी कोर्ट मैरिज के लिए कागज तैयार होने के बाद भी वार्ड पार्षद प्रेमी मौके पर नहीं पहुंचा था।

bihar saran police Private part cut thrown into drain Female doctor Abhilasha Kumari cut private parts lover and ward councilor Ved Prakash | सारण पुलिसः प्राइवेट पार्ट काट नाली में बहाया!, महिला डॉक्टर ने अपने प्रेमी और वार्ड पार्षद के साथ किया करतूत

photo-lokmat

Highlightsडॉक्टर के भाई के साथ वार्ड पार्षद का समझौता भी हुआ था। 30 जून को शादी करने का आश्वासन दिया था।महिला डॉक्टर ने वार्ड पार्षद को सबक सिखाने का मन बना लिया।

पटनाः बिहार के सारण(छपरा) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला डॉक्टर अभिलाषा कुमारी ने अपने प्रेमी और वार्ड पार्षद वेद प्रकाश का प्राइवेट पार्ट काट डाला। यही नहीं उस प्राइवेट पार्ट को नाली में बहा भी दिया। इस घटना के बाद महिला डॉक्टर ने ही पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने महिला डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। महिला डॉक्टर का कहना है कि उसका दो साल से वार्ड पार्षद के साथ अफेयर है। घटना 1 जुलाई की है। दरअसल, मढ़ौरा के एक नर्सिंग होम संचालिका डॉक्टर अभिलाषा कुमारी को पिछले कई वर्षों से झूठे प्यार का झांसा देकर वार्ड पार्षद वेद प्रकाश अपनी हवस का शिकार बना रहा था। महिला डॉक्टर ने बताया कि कुछ दिन पहले भी कोर्ट मैरिज के लिए कागज तैयार होने के बाद भी वार्ड पार्षद प्रेमी मौके पर नहीं पहुंचा था।

इसके बाद डॉक्टर के भाई के साथ वार्ड पार्षद का समझौता भी हुआ था। इसके बाद वार्ड पार्षद वेद प्रकाश ने एक बार फिर 30 जून को शादी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद भी शादी नहीं की। जब महिला डॉक्टर ने उसके ऊपर शादी का दबाव बनाया तो वार्ड पार्षद वेद प्रकाश शादी से मुकर गया। इसके बाद महिला डॉक्टर ने वार्ड पार्षद को सबक सिखाने का मन बना लिया।

आरोपी महिला डॉक्टर ने बताया कि आज (सोमवार को) प्रेमी वार्ड पार्षद एक बार फिर मिलने के लिए घर आया था। इस दौरान उसने मौका देखकर वार्ड पार्षद का प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) काट दिया। इसके बाद कटे हुए हिस्से को बाथरूम में फ्लश(बहा) कर दिया।

आरोपी महिला डॉक्टर अभिलाषा कुमारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वेद प्रकाश उससे हमेशा शारीरिक संबंध बनता था,‌ लेकिन जब बात शादी की होती थी तो वह बहाना बना देता‌ था‌। इससे वह तंग आ गई थी और आज(सोमवार) मैंने उसका (वेद प्रकाश) गुप्तांग चाकू से काट दिया।

Web Title: bihar saran police Private part cut thrown into drain Female doctor Abhilasha Kumari cut private parts lover and ward councilor Ved Prakash

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे