लाइव न्यूज़ :

सारण में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो वायरल किया, मुख्य आरोपी होमगार्ड जवान का बेटा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 12, 2021 15:18 IST

​​​​​बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ तीन मनचलों ने सामूहिक रेप किया है. तीनों दुष्कर्मी में से होमगार्ड जवान के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देफरार चल रहे दोनों आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी.सारण के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने  जान से मार देने की धमकी भी दी.

पटनाः बिहार में कानून व्यवस्था की पुंगी बजाते हुए सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा के साथ मनचलों ने 9वीं क्लास की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया है.

 

जिसमें मुख्य आरोपी होमगार्ड जवान के बेटे को बताया जा रहा है. पीड़िता इसकी जानकारी किसी को न दे सके, इसके लिए आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार 9वीं क्लास की छात्रा 28 मार्च को दोपहर में खैरा से बाजार कर घर लौट रही थी. इसी दौरान नहर के समीप पहले से तीन की संख्या में रहे मनचलों ने उसे जबरन गेहूं के खेत मे ले गए तथा बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने  जान से मार देने की धमकी भी दी. धमकी मिलने से डरी पीड़िता ने परिजनों को भी कुछ नहीं बताया. जब दुष्कर्मियों द्वारा वीडियो को वायरल किया गया तो पीड़िता के सगे संबंधियों ने देखा और उसी वक्त उस वीडियो को खैरा पुलिस को भेजा. तीनों आरोपी खैरा के ही हैं.

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों दुष्कर्मी में से होमगार्ड जवान के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य दो आरोपियों के भाइयों को हिरासत में ले लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

इस मामले में सारण के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. उसकी भी पहचान कर ली गई है, जिसमें से एक की गिरफ्तारी भी हो गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली