लाइव न्यूज़ :

बिहारः बालू माफियाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर खनन महिला अधिकारी को पीटा, राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुख्य सचिव, डीजीपी, डीएम और एसएसपी को नोटिस भेजा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2023 18:48 IST

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बिहार के अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। डीजीपी आरएस भट्टी को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इस पर संज्ञान लिया है।महिला आयोग ने पूछा है कि आखिर किस परिस्थिति में महिला अधिकारियों की पिटाई हुई है?कुछ उपद्रवी एक महिला खनन इंस्पेक्टर को जमीन पर घसीट-घसीट कर पीटते नजर आ रहे हैं।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा में खनन महिला अधिकारी के साथ मारपीट और घसीटने की घटना को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी समेत पटना के डीएम और एसएसपी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। आयोग ने एक सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बिहार के इन अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। इसके साथ डीजीपी आरएस भट्टी को इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिला अधिकारी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इस पर संज्ञान लिया है और बिहार सरकार से जवाब मांगा है।

रिपोर्ट में महिला आयोग ने पूछा है कि आखिर किस परिस्थिति में महिला अधिकारियों की पिटाई हुई है? उस समय सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और किस तरीके से अभी पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई की है? दरअसल, बिहटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ उपद्रवी एक महिला खनन इंस्पेक्टर को जमीन पर घसीट-घसीट कर पीटते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बालू ओवरलोडिंग की चेकिंग के दौरान सोमवार को बालू माफियाओ ने ईंट-पत्थर से पुलिस की टीम हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने माइनिंग टीम के सदस्यों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसी बीच पुलिस के कई जवान भाग गए लेकिन महिला इंस्पेक्टर घिर गईं। वहीं पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्रवाई शुरू हो गई है।

तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है और अभी तक 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें सोमवार को पटना के बिहटा स्थित परेव में बालू की ओवरलोडिंग की जांच करने पहुंची खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया समेत अन्य लोगों ने हमला बोल दिया था। इस दौरान न सिर्फ जिला खनन पदाधिकारी के साथ मारपीट की गई बल्कि महिला इंस्पेक्टर को जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली