लाइव न्यूज़ :

दरिंदों ने की हैवानियत की सारी हदें पार, शादी वाले घर में गैंगरेप के बाद महिला को बिजली के खंभे से लटकाया और...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2021 19:40 IST

बिहार के समस्तीपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महिला के साथ सामूहिक वारदात को अंजाम दे नग्न स्थिती में बिजली के पोल से लटकाया।

Open in App
ठळक मुद्देदुष्कर्मियों ने रेप के बाद महिला को बिजली के पोल पर फंदे से लटका दिया। सुबह लोगों की फंदे पर नग्न अवस्था में लटकी महिला पर नजर पड़ी। महिला को इलाज के लिए पहले दलसिंहसराय ले गये जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाली के एक घटना सामने आई है, जिसमें आज अहले सुबह घर से शौच के लिए निकली एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद महिला को मरणासन्न अवस्था व नग्न हालत में दुष्कर्मियों ने बिजली के पोल पर फंदे से लटका दिया। 

सुबह सात बजे के बाद लोगों की फंदे पर नग्न अवस्था में लटकी महिला पर नजर पड़ी। महिला को मरणासन्न स्थिती में देखकर लोग उसे इलाज के लिए पहले दलसिंहसराय ले गये जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात पीडिता के घर में शादी समारोह था। घर के सभी लोग उसी में व्यस्त थे। शादी में टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूर भी रात भर काम कर रहे थे। 

इस बीच आज अहले सुबह घर की एक बहू शौच के निकली तो टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूर महिला का पीछा करने लगे। महिला जैसे ही चौर में शौच करने पहुंची सभी ने उसे दबोच लिया। उसके बाद उसके जेवरात व कपड़े उतारवा लिया। इस दौरान आनाकानी करने पर महिला की पिटाई भी की गई। जबकि कपड़े और जेवरात उतरवाने के बाद सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

इस दौरान महिला बेहोश हो गई, ऐसे में उसे मरा समझकर सभी दुष्कर्मियों ने पीड़िता को चौर(गांव से दूर खेत) में ही बिजली के पोल में नंगी अवस्था में फंदे पर लटका कर छोड दिया। इसके बाद आज सुबह पोल में बंधी महिला को देखने के बाद ग्रामीणों ने शक के आधार पर टेंट में काम करने वाले सात लोगों को एक-एक कर बंधक बना एक रूम में बंद कर दिया। 

काफी देर तक लोग अपने स्तर से ही घटना की तहकीकात करते रहे। जिससे काफी विलंब से पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां उसे महिला के बिखरे कपडे मिले।बताया जाता है कि पुलिस ने उस पोल का भी जायजा लिया, जिसमें उसे लटकाया गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने बंधक बनाये लोगों को पुलिस को सौंप दिया। 

थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी ने बताया कि ग्रामीणों ने सात लोगों को सौंपा है। सभी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जब तक महिला होश में आकर बयान नहीं देगी, इस संबंध में तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं रोसडा के डीएसपी एस। अख्तर ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया गया है। महिला का बयान आते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद ईलाके में तनावपूर्ण स्थिती देखी जा रही है।

टॅग्स :गैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा