लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुरः घर में लगी आग, गर्भवती महिला की जलकर मौत, बगले के कमरे में सोए थे 5 लोग, सभी बचे

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2021 19:36 IST

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड की क्योटहर पंचायत के जिबुडीहली गांव से दर्दनाक हादसा हो गया.

Open in App
ठळक मुद्देदेर रात घर में लगी आग में झुलस जाने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई.आगलगी की घटना में घर समेत पूरा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताई जा रही है.

पटनाः बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड की क्योटहर पंचायत के जिबुडीहली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें देर रात घर में लगी आग में झुलस जाने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई.

इस आगलगी की घटना में घर समेत पूरा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताई जा रही है. घटना शनिवार रात की है. मृतका की पहचान साक्षी (22 वर्ष) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ मृतका महीने पहले ही अपने मायके आई थी. वह एक कमरे में सो रही थी तभी उस कमरे में रात में अचानक आग लग गई. उस आग की चपेट में बगल का कमरा भी आ गया.

जिस कमरे में तीन बच्चों के साथ 5 लोग सोए हुए थे. किसी तरह वे सभी बच गए. लेकिन महिला आग में गंभीर रूप से झुलस गई. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. मृतका एक माह की गर्भवती थी. वह अपने पिता लालबाबू मुखिया के घर पिछले दिनों ही आई थी. अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पंकज कुमार अग्निशमन दल के साथ घटना स्थल पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया. जिसके बाद खोज करने पर साक्षी की 80 प्रतिशत जली लाश पुलिस ने बरामद की.

बिजली की जली तार को देखने से प्रतीत हो रहा था कि बिजली के शार्टसर्किट के कारण आग लगी होगी.  पुलिस लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने पंकज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हो पायेगा कि करंट लगने से मौत हुई या झुलसने से.

वहीं सीओ संतोष कुमार ने मृतका के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि घटना की जांच करने का कर्मचारी को आदेश दे दिया गया है. कर्मचारी की जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सहायता दी जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली