लाइव न्यूज़ :

बिहार के समस्तीपुर में सामने आया भीड़ का तालीबानी चेहरा, प्रेमी युगल को पेड़ में बांधा, सिर मुंडवा करा चेहरे पर पोता कालिख

By एस पी सिन्हा | Updated: May 20, 2021 19:26 IST

बिहार के समस्तीपुर में एक प्रेमी युगल के साथ मारपीट करने और चेहरे पर कालिख पोते जाने का मामला सामने आया है। घटना एक गांव की है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव की घटना प्रेमी युगल को पेड़ से बांधकर पीटने और कालिख पोतने का मामलासोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल, पर पुलिस ने कहा- हमें जानकारी नही

पटना: बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में लोगों के द्वारा कानून को हाथ में लेकर एक प्रेमी युगल को तालीबानी सजा दिये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. 

इसमें यह देखा जा रहा है कि ग्रामीणों ने दोनों के पेड़ में बांध कर पिटाई की जा रही है. इसके बाद बेरहमी भीड़ के द्वारा प्रेमी के चेहरे पर कालिख और चुना लगाने के बाद उसका मुंडन कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक गांव की एक महिला को लेकर फरार हो गया था. जिसकी सूचना पर ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन की, तब दोनों को दूसरे गांव से पकडा गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई की. 

दोनों को पेड़ में बांध दिया गया. प्रेमी के चेहरे पर कालिख और चूना लगा दिया गया. इससे भी नहीं मन भरा तब प्रेमी का सिर मुंडन करा दिया. इस पूरी घटना के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक महिला को पकड़कर रखने और एक युवक के बाल काटते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

इस वीडियो में कुछ महिलाएं और पुरुष तमाशबीन के रूप में भी नजर आ रहे हैं. ग्रामीणों के मुताबिक सोहमा गांव की एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी युवक के साथ भाग रही थी. ग्रामीणों ने उसे पकडा था. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह विवाहिता अपने प्रेमी के साथ बाइक से घर से भाग निकली. इसकी भनक लगने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. उसी क्रम में जगमोहरा पेट्रोल पंप के पास दोनों को पकडा गया. 

बताया जाता है कि जब इसकी जानकारी गांव के कुछ लोगों को हुई तो वे पहुंचे और दोनों को स्थानीय सरपंच सुनीता देवी के आवास पर ले गए. इसके बाद दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई. कुछ लोगों को कहना था कि लड़की की शादी तकरीबन दो वर्ष पूर्व हुई थी. 

इससे पूर्व भी लड़की एवं उसके प्रेमी को लेकर गांव में पंचायत हुई थी. जिसमें लड़के को लड़की से दूर रहने की हिदायत दी गई थी. इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर बिथान थाने की पुलिस ने अपनी अनभिज्ञता जाहिर की. पुलिस ने कहा कि यदि पीड़ित युवक के द्वारा लिखित शिकायत की जाती है तो मामले की जांच की जाएगी और दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट