सहरसा में छात्रा के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, तेजस्वी बोले- नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार
By पल्लवी कुमारी | Updated: August 28, 2018 15:16 IST2018-08-28T15:16:00+5:302018-08-28T15:16:00+5:30
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि साइकिल सवार छात्रा के साथ करीब आधा दर्जन मनचले बदतमीजी कर रहे हैं। वीडियो में कुछ मनचले युवक लड़की का दुपट्टा तक खींचते भी देख रहे हैं।

सहरसा में छात्रा के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, तेजस्वी बोले- नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार
पटना, 28 अगस्त:बिहार से अभी हाल ही में बिहार के भोजपुर जिले में एक युवक की हत्या में शामिल होने के संदेह में उग्र भीड़ ने एक महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई की गई और मॉब लिंचिंग की कोशिश भी की गई थी। बिहार में मनचलों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है दिनदहाड़े लड़कियों के साथ छेड़खानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले का है।
सहरसा में कुछ बदमाशों ने दिन दहाड़े एक स्कूल जाती छात्रा के साथ छेड़खानी की है। सिर्फ छेड़खानी ही नहीं बल्कि इस घटना का वीडियो भी बनाया और फिर इंटरनेट पर वायरल करने के इरादे से पोस्ट भी किया।
Saharsa: One arrested after a video of a school girl being stripped&groped by 3 men on a road went viral. DSP Prabhakar Riwari says,"It can be seen in the video that a girl & her male friend is being ill-treated by some men. Case filed, victim identified. Probe underway."#Biharpic.twitter.com/xuYeAIwX48
— ANI (@ANI) August 28, 2018
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है, लड़की मनचले लड़कों से तंग ना करने की भीख मांग रही है। वह बार-बार विनती कर रही है कि वह उसको जाने दे। इतना ही लड़की के साथ चल रहे एक लड़के जिनसे लड़की को बचाने की कोशिश की उसे भी उन बदमाशो ने मिलकर पीटा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़ित लड़की और अभियुक्त की पहचान कर ली है।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने सहरसा में एक लड़की के साथ मनचलों द्वारा छेड़छाड़ करने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है- 'नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, सहरसा में स्कूल जाती लड़की का यौन उत्पीड़न। नीतीश जी कब अंत होगा ऐसी घटनाओं का?'
नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, सहरसा में स्कूल जाती लड़की का यौन उत्पीड़न.
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 27, 2018
नीतीश जी कब अंत होगा ऐसी घटनाओं का?
https://t.co/ADzKnfp3fr
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सदर एसडीपीओ ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
महिलाओं के खिलाफ अपराध, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं से बिहार शर्मसार हो रहा है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 28, 2018
नालंदा,गया,मधुबनी,कैमूर,जहानाबाद,रोहतास, सासाराम,आरा के बाद अब सहरसा का वीडियो वायरल हो रहा है।
मुज़फ़्फ़रपुर व पटना शेल्टर होम में तो महापाप हुआ।
चाचा, नींद से जागिये।https://t.co/TYRsOoHVzw
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि साइकिल सवार छात्रा के साथ करीब आधा दर्जन मनचले बदतमीजी कर रहे हैं। वीडियो में कुछ मनचले युवक लड़की का दुपट्टा तक खींच लेते हैं और जब वह भागने की कोशिश करती है तो उसे खदेड़कर जमीन पर गिरा दिया जाता है। लड़कों पर लड़की के रोने और गिड़गिड़ाने का भी कोई असर नहीं होता है।