लाइव न्यूज़ :

नीतीश के राज में इस वजह से तीन दर्जन लड़कियों ने छोड़ा स्कूल जाना, जानें क्या है पूरा मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 9, 2018 14:29 IST

घटना की शिकायत करने के चार दिन बाद भी बिहार पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता के परिवाल वाले पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

Open in App

पटना, 09 अक्टूबर: बिहार के सुपौल जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 30 छात्राओं की पिटाई का मामला अभी थमा भी नहीं था कि बिहार के सहरसा जिले में एक और ऐसा ही मामाला देखने को मिल गया है। सहरसा जिले के तकरीबन 3 दर्जन लड़कियों ने खौफ में आकर स्कूल जाना छोड़ दिया है, क्योंकि वह गांव में रह रहे मनचलों की हरकतों से से काफी परेशान हैं। 

यह पूरा मामला सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाने की है। यहां के एकपढ़हा गांव में चार अक्टूबर को स्कूल जा रही छात्राओं के साथ पड़ोसी गांवों के कुथ मनचलों ने सड़क पर छेड़खान की। मनचलों ने ये इतनी बार किया ये अब डर छात्राओं ने स्कूल तक जाना छोड़ दिया है। इसी दौरान जब एक छात्रा के भाई ने मौके पर छेड़छाड़ का विरोध किया तो मनचलों ने उसकी जमकर पिटाई भी की और उसका हाथ तोड़ दिया। 

इस घटना के बाद से गांव की लड़कियां खौफ में आ गई हैं और उन्होंने स्कूल तक जाना छोड़ दिया है। न्यूज चैनल आजतक के मुताबिक, एकपढ़हा गांव में कोई हाई स्कूल नहीं है। जिसके कारण गांव की लड़कियां साक किलोमीटर दूर सिमरी बख्तियारपुर के स्कूल में पढ़ने जाती हैं। तभी रास्तें में बदमाश लड़कियों को छेड़ा करते थे। 

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

जब बदमाश लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे तो उनसे से किसी का भाई भी उसी रास्ते से वापस किसी काम से लौट रहा था। जब उसने अपनी बहन के साथ ऐसा होते हुए दिखा तो विरोध किया, जिसके बाद मनचलों ने भाईयों की भी पिटाई की और हाथ तोड़ दिया। फिर मौके से फरार हो गए। 

घटना की शिकायत लेकर जब पीड़िता के परिवार वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस अधिकारि चार अक्टूबर के बाद अभी तक जांच के लिए गांव तक नहीं आए हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। 

क्या था सुपौल का मामला

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज इलाके के एक स्कूल की दीवार एक छात्रों ने कुछ अश्लील बातें लिखी थी। इस बात का जब एक छात्रा ने विरोध किया तो मनचलों के अभिभावकों ने छात्राओं की स्कूल के अंदर जाकर पिटाई कर थी। डपरखा स्थित इस विद्यालय की दीवार पर पास के एक स्कूल के छात्रों द्वारा अपशब्द लिखे जाने का विरोध करने पर शनिवार की शाम को छात्रों और उनके अभिभावकों ने छात्राओं की स्कूल में घुसकर पिटाई कर दी थी। छात्राओं को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि इस मामले में विद्यालय की वार्डन रीमा राज द्वारा त्रिवेणीगंज थाना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर इस मामले के सभी आरोपियों मोहन कुमार, हरिओम सरदार, मुन्ना सरदार, माधवा सरदार, अजित कुमार, विजय कुमार, पारो देवी, अर्नी देवी और गाविता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इनमें से तीन आरोपियों को कल शाम ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त स्कूल के छात्रावास में एक पुलिस दल की तैनाती कर दी गयी है। दरभंगा जोन के पुलिस महानिरीक्षक पंकज कुमार दारद ने बताया कि इस मामले पर वह स्वयं नजर रखे हुए हैं। मामले में नव लोग को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। जिसमें तीन महिलाएं हैं। 

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट)

टॅग्स :बिहारनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा