लाइव न्यूज़ :

बिहार: सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने विवाहिता को घर से उठाया, विरोध करने पर भाई को मारी गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2021 18:31 IST

बिहार के सहरसा में अपराधियों द्वारा एक घर में घुसकर महिला को अगवा करने का मामला सामने आया है. सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मसोमात पोखर के पास ये घटना हुई.

Open in App
ठळक मुद्देसहरसा जिले के के सदर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मसोमात पोखर के पास की है घटनाहथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर एक विवाहित महिला का अपहरण कियाघटना मंगलवार की देर रात करीब दो बजे की है, तीन माह पहले हुई थी लड़की की शादी

पटना:बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. सूबे में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन इस यहां तरह की घटनाएं सामने आ रही है जिसे रोक पाने में पुलिस भी विफल साबित हो रही है. 

ताजा मामला सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मसोमात पोखर के पास की है. यहां हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर एक विवाहित महिला का अपहरण कर लिया. विरोध करने पर महिला के भाई को बदमाशों ने गोली मार दी. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बटराहा वार्ड नंबर 22 कृष्णानगर स्थित एक घर में घुसकर दर्जनों की संख्या में युवकों ने कई राउंड फायरिंग कर विवाहित महिला का अपहरण कर लिया. 

युवती के भाई ने जब बदमाशों का विरोध किया तो, बदमाशों ने उसे गोली मार दी. घायल ऋतिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

घटना मंगलवार की देर रात करीब दो बजे की है, जब बटराहा निवासी रितुराज उर्फ महेश शर्मा कृष्णानगर निवासी छोटे लाल ठाकुर के घर में घुसकर उसकी विवाहिता बेटी के पास पहुंच गया. इसका पता चलने पर परिजनों ने रितुराज को पकडकर कमरे में बंद कर दिया.

सहरसा: आधी रात को घर में दाखिल हो गए कई युवक

रितुराज ने इस दौरान मोबाइल फोन से अपने कई अन्य सहयोगियों को बुला लिया, जिसके बाद हथियारों से लैस युवक घर में दाखिल हो गए और जमकर उत्पात मचाया. इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत फैला हुआ है. 

बताया जाता है कि मनीषा की शादी तीन माह पहले सिमरी बख्तियारपुर में हुई थी. बीए की परीक्षा देने के लिए मनीषा अपने मायके आई हुई थी तभी रितुराज उर्फ महेश शर्मा ने उससे मिलने की कोशिश की. 

इसी दौरान लेकिन युवती के परिजनों ने उसे बंधक बना लिया. इसके बाद यह घटना घटी. पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया है. वही पीड़ित परिजन महिला की शीघ्र बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और युवती को छानबीन कर रही है. मौके पर पहुंचे सदर थानाध्यक्ष राजमणी ने बताया कि पुलिस आरोपी युवक के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. 

अभी तक कोई सुराग हांथ नही लगा है. लेकिन शिघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा और युवती को भी बरामद कर लिया जायेगा. पुलिस मामले में कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली