लाइव न्यूज़ :

Bihar: लालू के साले साधु यादव को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में हुई 3 साल की सजा, मिली जमानत

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2022 18:21 IST

साधु यादव ने साल 2001 के जनवरी महीने में संयुक्त परिवहन कार्यालय में अधिकरियों के साथ मारपीट की थी। इसी मामले में कोर्ट ने साधु यादव को तीन साल की सजा सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस सजा के बाद कोर्ट ने साधु यादव को प्रोविजनल बेल दी 2001 में संयुक्त परिवहन कार्यालय में अधिकरियों के साथ की थी मारपीटइसी मामले में एमपीएमएलए कोर्ट ने सुनाई है 3 साल की सजा

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व सांसद साधु यादव को पटना के एमपीएमएलए कोर्ट ने आज सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में तीन साल की कैद की सजा सुनाई है। हालांकि इस सजा के बाद कोर्ट ने उन्हें प्रोविजनल बेल दे दी है। साधु यादव ने साल 2001 के जनवरी महीने में संयुक्त परिवहन कार्यालय में अधिकरियों के साथ मारपीट की थी। इसी मामले में कोर्ट ने साधु यादव को तीन साल की सजा सुनाई है।

साधु यादव के अधिवक्ता ने बताया कि प्रोविजनल बेल मिल गयी है, अब पूर्व विधायक याचिका दायर करेंगे। साधु यादव को लालू ने विधान परिषद सदस्‍य व विधायक बनाया था। इसके बाद साल 2004 के लोकसभा चुनाव में साधु यादव गोपालगंज सीट से राजद के सांसद भी बने। 

लालू ने अपने दूसरे साले सुभाष यादव को भी राजनीति में आगे बढ़ाया। इसके बाद लालू के दोनों सालों साधु व सुभाष की जोड़ी की धाक पूरे बिहार में थी। कहा जाए तो लालू-राबड़ी राज में इन दोनों भाईयों की तूती बोलती थी। 

शासन-प्रशासन में उन्‍हें लालू व राबड़ी का दायां हाथ माना जाता था। यूं कहें कि तब साधु यादव की बात का अर्थ था लालू व राबड़ी का आदेश होता था। हालांकि लालू के बिहार की सत्ता से बाहर जाने के बाद साधु के साथ बहन व जीजा के साथ रिश्‍ते बिगड़े तो वे राजनीति में अर्श से फर्श पर आ गए। 

वहीं, तेजस्वी यादव के विवाह के बाद उनके मामा साधु यादव खुलकर बगावत पर उतर आए थे। उन्‍होंने तेजस्‍वी के पटना आने पर जूतों की माला से स्‍वागत करने की बात कही तो लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मामा को अपनी हद में रहने, नहीं तो गर्दा छुड़ा देने की धमकी दी। साधु यादव ने अपनी भांजियों, बहन राबड़ी देवी व जीजा लालू प्रसाद यादव के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था। 

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े