लाइव न्यूज़ :

बिहारः रोहतास, जहानाबाद के बाद बांका में पुल चुरा ले गए चोर, कांवरिया ब्रिज का 70% हिस्सा गैस कटर से काटे, पुलिस को जानकारी नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2022 19:51 IST

बिहार में बांका जिले के चांदन प्रखंड में 14 साल पुराना लोहे के पुल को काट-काटकर चोर ले गए. अभी तक पुल का 70 प्रतिशत हिस्सा चोरी कर लिये गये.

Open in App
ठळक मुद्देरोहतास की तरह बांका का यह पुल भी पूरी तरह से गायब हो जाएगा.पुल चोरी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. रोहतास व जहानाबाद में दो पुलों की चोरी के मामले सामने आए थे.

पटनाः बिहार में चूहों का कमाल की बातें पहले से ही आती रही हैं, लेकिन अब चोरों के कारनामे सुनकर सभी भौंचक रह जा रहे हैं. ये चोर छोटे-छोटे सामान नहीं बल्कि पूरा का पूरा पुल ही उड़ा ले रहे हैं. कुछ ही महीने पहले शातिर चोरों ने रोहतास में करीब 60 फीट लंबे लोहे के पुल को चुरा लिया था.

 

इसके बाद जहानाबाद में भी ब्रिटिश काल के बने लोहे के पुल को काटे जाने की खबरें सामने आई थी. अब बांका से भी पुल चोरी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने लोहे के पुल को टुकड़ों-टुकड़ों में काटकर उसकी चोरी कर रहे हैं, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं है.

बांका जिले के चांदन प्रखंड में 14 साल पुराना लोहे के पुल को काट-काटकर चोर ले गए. अभी तक पुल का 70 प्रतिशत हिस्सा चोरी कर लिये गये. जानकारी के अनुसार गैस कटर से पुल को किश्त दर किश्त काटकर चोर ले जा रहे हैं. लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं. पुलिस की मानें तो कांवरिया पथ पर ऐसे पुल की न तो कोई जानकारी है और ना ही किसी ने पुल के चोरी होने की कोई सूचना दी है.

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से चोर पुल को काटकर चोरी कर रहे हैं. इलाके के लोगों ने इसकी जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते विभाग और पुलिस ने ठोस कदम नहीं उठाया तो आने वाले समय में रोहतास की तरह बांका का यह पुल भी पूरी तरह से गायब हो जाएगा.

इस पुल चोरी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि यह पुल भागलपुर के सुल्तानगंज से देवघर (झारखंड) तक के कांवरिया पथ में झाझा और पटनिया गांव को जोड़ता था. 1995 में आई भीषण बाढ़ के बाद श्रावणी मेले में कांवरियों को झाझा गांव से पटनिया धर्मशाला जाने के लिए एक बडे़ तालाब से होकर गुजरना पड़ता था.

इसी समस्‍या के निदान के लिए पुल का निर्माण किया गया था. बाद में नया कच्चा कांवरिया पथ बन जाने के बाद करीब एक दशक से यह पुल उपयोग में नहीं था. इसके बाद पुल के लोहे पर चोरों की नजर पड़ गई. इसके पहले हाल ही में रोहतास व जहानाबाद में दो पुलों की चोरी के मामले सामने आए थे.

रोहतास के नासरीगंज प्रखंड क्षेत्र में अमियावर स्थित आरा मुख्य नहर पर बना लोहे का पुल गायब हो गया है. जबकि जहानाबाद में दरधा नदी पर ब्रिटिश काल में बने लोहे के पुल को काट कर ले जा रहे थे. पुल का काफी हिस्‍सा भी चोरी हो चुका है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?