लाइव न्यूज़ :

रोहतास से नाबालिग लड़कियों को राजस्थान ले जाकर अधेड़ से शादी कराने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश, अधिकारियों के होश उड़े

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2021 15:36 IST

सासाराम नगर थाने की पुलिस ने राजस्थान से आई एक इनोवा कार को जब्‍त किया है. चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देमामला सामने आने के बाद जिले भर के अधिकारियों के कान खडे़ हो गए हैं.अधिकारियों की टीम मामले की जांच में जुट गई है. कल्याणपुर बंजारी पहुंचे अधिकारियों की टीम को कई सारी महत्वपूर्ण जानकारियां अभी मिली हैं.

पटनाः बिहार के रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र में गरीब परिवार की लड़कियों को झांसा देकर राजस्‍थान ले जाने और वहां गलत तरीके से शादी कराने वाला गैंग का पर्दाफाश हुआ है.

गरीब परिवार की लड़कियों को झांसा देकर राजस्‍थान ले जाने वाला गिरोह यहां लंबे समय से सक्रिय है. हालांकि, अब जाकर इस मामले का पर्दाफाश हुआ है. सासाराम नगर थाने की पुलिस ने राजस्थान से आई एक इनोवा कार को जब्‍त किया है. चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि यह मामला सामने आने के बाद जिले भर के अधिकारियों के कान खडे़ हो गए हैं.

टीम को कई सारी महत्वपूर्ण जानकारियां अभी मिली

आनन-फानन में गठित चार विभागों के अधिकारियों की टीम मामले की जांच में जुट गई है. इसको लेकर प्रशासन ने टीम का गठन किया है. टीम ने कल्‍याणपुर बंजारी पहुंचकर जांच पड़ताल की. जांच के लिए श्रम संसाधन विभाग, अनुमंडल प्रशासन और चाइल्‍ड लाइन जुट गई है. कल्याणपुर बंजारी पहुंचे अधिकारियों की टीम को कई सारी महत्वपूर्ण जानकारियां अभी मिली हैं.

बताया जाता है कि गुरुवार देर शाम ग्रामीणों ने चाइल्‍ड लाइन को सूचित किया था कि राजस्‍थान से एक बस रोहतास पहुंची है. पहले भी ऐसा किया जा चुका है. इसके बाद परिवर्तन विकास मंच की टीम ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी. डीडीसी सह प्रभारी डीएम सुरेन्द्र प्रसाद ने जांच का नि‍र्देश दि‍या. शुक्रवार रात में ही अधिकारी पहुंच गए. कई घरों में पूछताछ की गई.

नाबालिग लड़कियों का बालिग होने का प्रमाण पत्र बनवाया जाता

प्रशासन को आशंका है कि यह कोई बड़ा गिरोह है. जांच में यह भी पता चला है कि सात महीने पहले एक नाबालिग को यहां से राजस्‍थान ले जाया गया था. तब से उसका कोई पता नहीं चला है. गिरोह पूरी तैयारी के साथ बच्चियों को यहां से ले जाता है. इसके लिए नाबालिग लड़कियों का बालिग होने का प्रमाण पत्र बनवाया जाता है. इसमें पंचायत प्रतिनिधि की भूमिका भी संदेह के घेरे में है.  

बताया जाता है कि गरीब परिवार की लड़कियों को बहला-फुसलाकर राजस्थान का एक संगठित गिरोह उन्हें शादी के लिए कई प्रकार का लालच देकर राजस्थान ले जाकर रखते हैं. कहा जा रहा है कि राजस्थान से एक बस रोहतास पहुंची है. उसके साथ लग्जरी कार सवार एक व्यक्ति है जो कुछ लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ राजस्थान ले जाना चाहता है.

संगठित गिरोह के तार पंचायत प्रतिनिधियों तक भी जुड़े

पूर्व में यहां की कुछ लड़कियों को शादी के नाम पर झांसा देकर राजस्थान ले जाया जा चुका है. प्रशासन को यह अंदेशा है कि एक बड़ा संगठित गिरोह रोहतास थाना क्षेत्र से लड़कियों को शादी का झांसा देकर राजस्थान में ले जाते हैं. जांच शुरू होते ही राजस्थान से आए लोगों को इसकी भनक मिल गई और वे लोग बस को लेकर दूसरे रास्ते से भागने में सफल रहे.

वहीं प्रशासन को चकमा देकर भाग रहे लग्जरी कार चालक को श्रम अधीक्षक की टीम ने सासाराम नगर थाना क्षेत्र में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. जिससे पूछताछ हो रही है. बताया जाता है कि नाबालिग बच्चियों की शादी राजस्थान में अधिक उम्र के पुरुषों से कराई जाती है. संगठित गिरोह के तार पंचायत प्रतिनिधियों तक भी जुडे़ हैं.

अधिकारियों का कहना है कि जो बच्चे नाबालिग हैं उन्हें राजस्थान भेजने के लिए बालिग का प्रमाण पत्र गलत तरीके से पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा बनाया जाता है. श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच के लिए राजस्थान के बेवार डीएम को पत्र लिखा जा रहा है.

वहीं राजस्थान से आई और पकड़ी गई इनोवा गाड़ी पर चारों तरफ भाजपा का लोगो व निशान लगा हुआ है. ऐसे में यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि सत्ताधारी पार्टी के होने का धौंस दिखाकर यह गाड़ी आसानी से आ जा सकता था.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर