सड़क हादसाः पटना में 6 और बक्सर में 4 लोगों की मौत और कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2026 14:13 IST2026-02-01T13:16:23+5:302026-02-01T14:13:37+5:30

Patna road accident: उप-मंडलीय पुलिस पदाधिकारी-2 (दानापुर) अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि ये लोग आरा भोजपुर बिहटा पटना मुख्य मार्ग पर टेम्पो से यात्रा कर रहे थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

bihar road accident 6 people died in Patna and 4 in Buxar and many injured Tempo-truck collision bihar police | सड़क हादसाः पटना में 6 और बक्सर में 4 लोगों की मौत और कई घायल

Patna road accident

HighlightsPatna road accident: घायलों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया।Patna road accident: पुलिस के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।Patna road accident: पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Patna: बिहार के पटना जिले में शनिवार देर रात एक टेम्पो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा देर रात करीब दो बजे बिहटा थाना क्षेत्र के लेखन टोला इलाके में उस समय हुआ, जब आठ लोग टेम्पो में सवार होकर आरा से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद गुड्डू (33), मोहम्मद इम्तियाज (30), मोहम्मद शहजाद (22) , शहजाद के दो बच्चे शाफन (3) व अल्की (18 माह) और आसद खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया।

उप-मंडलीय पुलिस पदाधिकारी-2 (दानापुर) अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि ये लोग आरा भोजपुर बिहटा पटना मुख्य मार्ग पर टेम्पो से यात्रा कर रहे थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। बिहार के बक्सर जिले में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे बक्सर-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदा गांव के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुजीत कुमार (28), ओंकार पांडेय (32), मंजू देवी (40) और गिरजा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग बक्सर के ही रहने वाले थे। नया भोजपुर आउटपोस्ट प्रभारी चंदन कुमार ने बताया, “सभी लोग पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में स्नान करने जा रहे थे। घने कोहरे के कारण उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई,

जिसके बाद पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। दोनों भारी वाहनों के बीच फंसकर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।” उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार चार में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथे व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Web Title: bihar road accident 6 people died in Patna and 4 in Buxar and many injured Tempo-truck collision bihar police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे