लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के नेता पर गोलीबारी, एक कर्मचारी घायल

By भाषा | Updated: November 5, 2019 05:09 IST

Open in App

बिहार के समस्तीपुर जिले की एक स्थानीय अदालत के परिसर में सोमवार को प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव पर बदमाशों द्वारा की गयी गोलीबारी में अदालत का एक कर्मी जख्मी हो गया। पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने बताया कि इस हमले में अशोक यादव बाल-बाल बच गए।

पुलिस फरार हमवालरों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। इस हमले में जख्मी हुए स्थानीय अदालत के कर्मी पी पी टोप्पो को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्तीपुर जिले के बिथान थाना अंतर्गत छेछनी गांव निवासी अशोक यादव को उनकी पत्नी से तलाक के मामले को लेकर सोमवार को समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय में लाया गया था।

यादव बिथान प्रखंड प्रमुख विभा देवी के पति हैं तथा एक आपराधिक मामले में रोसडा जेल में बंद हैं। अशोक यादव को स्थानीय अदालत में ले जाए जाने के समय पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। वह इस गोलीबारी में बाल-बाल बच गए।

हमलावर गोलीबारी के बाद दालत परिसर में मची भगदड़ और वहां मौजूद भीड़ का लाभ उठाकर फरार हो गए । वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन अदालत परिसर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमले के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

 

टॅग्स :बिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो