लाइव न्यूज़ :

बिहार: 6 महीने से पड़ोसी नाबालिग बच्ची के साथ करता रहा रेप, खुलासे के बाद फरार हुआ आरोपी  

By एस पी सिन्हा | Updated: October 3, 2018 03:02 IST

वहीं, हर बार मुंह न खोलने की धमकी देता रहा। जिससे डर कर किशोर ने छह महीने तक किसी को नहीं बताया। लेकिन, अंत में तंग होकर किशोरी ने पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

Open in App

पटना,2 अक्टूबर: बिहार के सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपित ने किशोरी के साथ एक बार नहीं बल्कि छह महीने में दस बार उसके साथ दुष्कर्म किया। हर बार मुंह न खोलने की धमकी देता रहा। वहीं, मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। उसके बाद पीड़िता का बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय ले जाया गया। 

वहीं, हर बार मुंह न खोलने की धमकी देता रहा। जिससे डर कर किशोर ने छह महीने तक किसी को नहीं बताया। लेकिन, अंत में तंग होकर किशोरी ने पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों के संग पीडिता ने महिला थाने पहुंच कर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसी के गांव के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना उस समय की है, जब वह शौच करने गई थी। किशोरी ने बताया कि सबसे पहले छह महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके, बाद से वह लगातार दस बार दुष्कर्म किया। 

हर बार किसी को नहीं बताने की चेतावनी देते रहा और कहा कि किसी को बताओगी तो तुम्हारी और तुम्हारे परिवार के सदस्यों की जान से मार डालेंगे। धमकी के कारण भयभीत किशोरी काफी दिनों तक चुप रही और वह बार-बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहा। अंत में सोमवार की रात को जब वह तंग आ गई तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन आज किशोरी को लेकर महिला थाना पहुंचे। महिला थानाध्यक्ष इंद्रा रानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। वहीं, मामला उजागर होने के बाद से आरोपित फरार है। 

टॅग्स :रेपबिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े