लाइव न्यूज़ :

बिहारः बलात्कार पीड़ित महादलित महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन युवकों ने बहला-फुसलाकर किया था दुष्कर्म 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2018 20:19 IST

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी पीड़िता को मरा हुआ समझ कर उसे छोडकर फरार हो गए।

Open in App

पटना, 15 जुलाईः बिहार के भोजपुर जिले के पवना थाना के खोपीरा गांव दरिंदों के हवस की शिकार हुई एक 45 वर्षीया महादलित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। परिजनों की मानें तो शनिवार की देर शाम एक महादलित महिला को तीन युवकों ने बहला-फुसलाकर उसके साथ कुकृत्य को अंजाम दिया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जब महिला ने इसका विरोध किया तब दरिंदों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे अपने हवस का शिकार बनाया।

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी पीड़िता को मरा हुआ समझ कर उसे छोडकर फरार हो गए। इधर पीडिता के परिजन रात भर उसे खोजते रहे लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई पता नही चला। सुबह जब गांव के लोग शौच करने खेत में गए तब लोगों की नजर उस महिला पर पड़ी जो बेहोशी की हालत में खेत में पड़ी हुई थी। परिजनों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर पीडिता को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया। जहां ईलाज के दौरान आज शाम उसकी मौत हो गई।

अधिक पढ़ेंः- बिहारः महादलित महिला को फुसलाकर जंगल ले गए तीन युवक, बारी-बारी किया गैंगरेप

सबसे हैरानी की बात तो यह रही कि इस मामले की जानकारी के बावजूद भी पुलिस काफी देर के बाद पहुंची। इस संबंध में एसपी भोजपुर अवकाश कुमार ने बताया कि इस मामले में पीडिता के संबंधी के बयान के आधार पर पवना थाना में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द हीं उनके हुलिया के आधार पर दोषियों  को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर हीम यह कहा जा सकता है कि सामूहिक दुष्कर्म का मामला है या नही, लेकिन उसके साथ मारपीट किये जाने की पुष्टी हुई है। उसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी