लाइव न्यूज़ :

बिहारः मदरसे में बंधक बनाकर युवती से दो दिन तक रेप, चीखने पर करते थे हैवानियत

By एस पी सिन्हा | Updated: October 24, 2018 18:29 IST

बिहार में हुई इस शर्मनाक घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ 19 अक्टूबर को अपने ननिहाल बौराम दुर्गा पूजा देखने गई थी।

Open in App

बिहार के दरभंगा जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के अधलायर गांव की एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने को मामला प्रकाश में आया है। दशहरा मेला देखकर अपने ननिहाल लौटने के क्रम में बाइक सवार दो युवकों ने जबरन उसे अपनी बाइक पर बिठा एक कमरे में बंद कर दो दिनों तक उससे सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। इस बाबत पीड़िता ने महिला थान में शिकायत की है। इस पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ 19 अक्टूबर को अपने ननिहाल बौराम दुर्गा पूजा देखने गई थी। मेला देखकर लौटते समय रात करीब 10.30 बजे नानी के घर के निकट उसे अकेला पाकर पीछे से पहुंचे दो बाइक सवारों ने उसका मुंह बंद कर अपनी मोटरसाइकिल पर जबरन बिठा लिया और लेकर भाग गये।

इसके बाद अधालायर निवासी कल्लू यादव उर्फ बिंदेश्वर यादव के पुत्र राजकिशोर यादव और शेखपुरा गांव निवासी स्व. जहांगीर के पुत्र कैसर ने लड़की को बिरौल थाना क्षेत्र के बिरौल स्थित अर्द्धनिर्मित मदरसा के अंदर एक कमरे में बंद कर दिया। दोनों युवक दो दिनों तक बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

लड़की चिल्लाती थी तो उसके मुंह में कपड़ा बांध देता था। इसके बाद दुष्कर्म करता था। इसी बीच गत 22 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे दोनों युवकों ने बिरौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास उसे छोड़ कर फरार हो गये। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा