लाइव न्यूज़ :

बिहार: कटिहार में रेप आरोपी को गांव वालों ने दी मौत की सजा, पुलिस जुटी छानबीन में

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2022 19:12 IST

बिहार में कटिहार जिले में रेप आरोपी एक शख्स की गांव वालों ने इतनी पिटाई की कि इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कटिहार जिले में गांववालों ने एक रेप आरोपी की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई हैग्रामीणों ने मृत युवक को नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा था, वो पहले से भी रेप आरोपी थाग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा और अधमरा होने तक उसे बेरहमी से पिटा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई

पटना: बिहार में कटिहार जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्‍कर्म करने वाले मोहम्मद सगीर को भीड़ द्वारा मौत की सजा दी गई। आरोपी के इस गंदे काम से नाराज गांव वालों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि युवक एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद ग्रामीणों ने पकड़ा था।

गुरुवार को ग्रामीणों ने मोहम्मद लसगीर को पकड़ने के बाद उसे पेड़ से बांधा और अधमरा होने तक उसकी बेरहमी से पिटाई की। पिटाई के बाद युवक बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ से आरोपी को छुड़ाया और घायल अवस्था में अस्पताल ले गई। वहां इलाज के क्रम में गुरूवार की रात में उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि 30 साल के मोहम्मद सगीर ने रात के दो बजे मां के साथ सो रही नौ साल की बच्ची को उठाकर बहियार (गांव से बाहर) ले गया। जहां उसने उस छोटी सी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के द्वारा शोर करने पर आरोपी युवक ने उसे नदी में भी डुबाने का प्रयास किया।

इधर, सो रही मां की नींद खुली और बेटी को नहीं देखने पर उसकी खोजबीन करने लगी। घर से कुछ दूर गैस गोदाम के पास बच्ची और मोहम्मद सगीर बिना कपड़ों के मिले। बच्ची ने घर पहुंचते ही परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताई।

इसके बाद आक्रोशित परिजनों और गांव वालों ने आरोपी मोहम्मद सगीर को पकड़कर गांव के चौराहे पर एक खजूर के पेड़ से बांध दिया और उसे जमकर पीटा। इस दौरान वह अधमरा हो गया। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

वहीं इस संबंध में हसनगंज थाना प्रभारी रामचंद्र मंडल ने बताय़ा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची गई और कथित आरोपी को मुश्किल से गांव वालों के चंगुल से छुड़ाया। उसके साथ ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृत मोहम्मद सगीर के पर पहले से ही बलात्कार का केस चल रहा था। 

टॅग्स :रेपकटिहारBihar Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये