लाइव न्यूज़ :

छात्रा का यौन शोषण करने वाला कोचिंग संचालक अभी तक फरार, नाराज पिता बोले- चूड़ी पहनकर बैठ जाए पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2018 19:49 IST

कोचिंग संचालक ने छात्रा का लगातार यौन शोषण किया जिससे वो गर्भवती हो गई। मामला प्रकाश में आने के बाद फरार हो गया।

Open in App

पटना, 13 अगस्तः बिहार के मधेपुरा जिले में नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण कर गर्भवती बनाने वाले फरार कोचिंग संचालक को जिला पुलिस के द्वारा आरोपित की अबतक गिरफ्तारी नही किये जाने से पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठने लगे हैं। इससे नाबालिग पीडिता के पिता ने आज मीडिया के सामने अपनी दर्द भरी मांग रखी।

पीडिता के पिता ने कहा कि पुलिस चूडी और साडी पहनकर बैठ जाए। गुस्साए पिता ने कहा कि पुलिस अगर निकम्मी है तो हमें आदेश दे। हम आरोपी को पकडकर थाने के सामने मौत के घाट उतार देंगे। 

बता दें कि 29 जुलाई को एक कोचिंग संचालक द्वारा अपने ही कोचिंग में पढने वाली सातवीं क्लास की छात्रा के साथ 11 महीने तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया था। जिसके कारण बच्ची गर्भवती हो गई है। इसमें मधेपुरा थाना में 29 जुलाई को ही एफआईआर दर्ज किया गया था।

फरार आरोपी को घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर, मधेपुरा के एसडीओपी वशिम अहमद ने कहा कि जिले की सभी सीमा पर हमारी नजर है। सभी थानेदारों को निर्देश दे दिया गया है कि आरोपी बाहर भाग नहीं पाए। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!