लाइव न्यूज़ :

बिहारः इंजन और पुल के बाद रेल पटरी की चोरी, दीदारगंज खेत से तीन ट्रैक्टर रेलवे लाइन की पटरी बरामद, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2023 17:10 IST

बिहार में पटना का मामला है। कई दिनों से ट्रैक की चोरी की जा रही थी और रेल पुलिस को भनक नहीं लग रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों ने सूचना स्थानीय दीदारगंज थाना की पुलिस को दे दी।दीदारगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में लग गई है।रेल पटरियों को खेतों के पगडंडियों के सहारे लाया गया।

पटनाः बिहार में चोरों की बल्ले-बल्ले है। यहां ट्रेन की इंजन, पुल सहित कई चीजों पर हाथ साफ करने वाले चोर अब रेल पटरी तक को बाजार में बेच दे रहे हैं। राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में खेत से तीन ट्रैक्टर रेलवे लाइन की पटरी को बरामद किया गया है। इन रेल पटरियों को खेतों के पगडंडियों के सहारे लाया गया।

 

कहा जा रहा है कि कुछ लोगों के द्वारा पिछले कई दिनों से ट्रैक की चोरी की जा रही थी और रेल पुलिस को भनक नहीं लग रही थी। इसबीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय दीदारगंज थाना की पुलिस को दे दी। जिसके बाद दीदारगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में लग गई है।

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि रेल पुलिस को इस बात की कोई भी भनक नहीं लग रही थी कि रेल संपत्ति की चोरी हो रही है। ट्रैक्टर के सहारे रेलवे लाइन की पटरी को लाकर खेत में जमा किया जा रहा था। तभी कुछ ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी और उनके द्वारा इस मामले की शिकायत दीदारगंज थाना में की गई।

इस पुरे मामले को लेकर दिदारगंज थाना के सब इंस्पेक्टर सत्यम कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से हमें यह सूचना मिली कि खेत के पगडंडियों के सहारे तीन ट्रैक्टरों केजरिए  रेलवे पटरियों को ले जाया जा रहा है। इसके  सूचना पर पुलिस पहुंची जिसके बाद उन सारी पटरियों को जब्त कर थाने ले जाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि ये पटरियां बैध है या फिर अबैध है इसकी जांच उपरांत ही पता चल पाएगा। फिलहाल जीआरपी को इसकी सूचना दी जा चूंकि है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बरौनी में  सुरंग खोदकर रेल इंजन की चोरी की खबर लगातार सुर्खियों में रही। कई खबरों में दावा किया गया है कि चोरों ने सुरंग खोदकर इंजन को ही गायब कर दिया।

उसके बाद इस इंजन को कबाड़ के रूप में बेचे जाने का दावा भी खबरों में किया गया। चोरी की यह घटना रेलवे के जिस इलाके में हुई थी, वह पूर्व-मध्य रेलवे यानी ईसीआर के अंतर्गत आता है और वतर्मान में जहां चोरी हुई है वो भी ईसीआर का ही इलाका है। इसके अलावा कई लोहे के पुल को चोरों ने खोलकर गायब कर दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली