लाइव न्यूज़ :

पूर्णिया रिमांड होम में लड़कों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का खुलासा, वायरल वीडियो से मिले सुराग

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2018 16:44 IST

वीडियो में दोनों ने बताया है कि रिमांड होम में उनसे उम्र में बड़े एक किशोर द्वारा उन दोनों के साथ लगातार कई महीनों से अप्राकृतिक यौनाचार किया जा रहा है।

Open in App

पटना, 11 अगस्तःबिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह का मामला सामने आने के बाद अब धीरे-धीरे पूरे बिहार में स्थित अल्पवास गृहों अर्थात रिमांड होम के राज खुलने लगे हैं। इसी कडी में अब पूर्णिया स्थित रिमांड होम के बारे एक सच्चाई सामने आई है कि यहां बच्चों (लड़कों) के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया जाता था। इसका खुलासा तब हुआ जब पीडित बच्चों के वीडियो वायरल हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो में रिमांड होम के दो पीड़ित बच्चों ने दिल दहलाने वाली आपबीती सुनाई है। इनमें एक बच्चा पूर्णिया तो दूसरा कटिहार जिले का रहने वाला है। वीडियो में दोनों ने बताया है कि रिमांड होम में उनसे उम्र में बड़े एक किशोर द्वारा उन दोनों के साथ लगातार कई महीनों से अप्राकृतिक यौनाचार किया जा रहा है। जब वे लोग मना करते हैं तो ब्लेड चलाकर शरीर जख्मी कर देता है। दोनों बच्चे इतने भयभीत हैं कि इसकी शिकायत रिमांड होम के अधीक्षक से नहीं कर पा रहे हैं। दोनों पीड़ित लगभग 14 वर्ष के हैं। इनमें कटिहार के पीडित बच्चे की मां ने बताया है कि उनके बच्चे के साथ रिमांड होम में गलत काम हो रहा है।

देर रात रिमांड होम के हाउस फादर्स बाहर से ताला लगा कर अपने फ्लैट में सोने चले जाते हैं। इसके बाद बड़े बच्चे हाथों में ब्लेड लेकर अन्य बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर रहे हैं। जब वे अपने बच्चे से मिलने रिमांड होम गई तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने कहा कि हर रोज विरोध करनेवाला कोई न कोई बच्चा ब्लेड के वार से जख्मी हो रहा है। वहीं, समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक अमितेश मिश्र ने कहा कि इस तरह की कोई घटना रिमांड होम में नहीं हुई है। बेवजह रिमांड होम की छवि को खराब किया जा रहा है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई