लाइव न्यूज़ :

बेटे, बेटी और बहू ने मिलकर पिता की गला दबाकर कर दी हत्या, शव को घर में दफनाया, जाने पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 22, 2021 10:30 IST

बिहार के पूर्णिया में परिवार में जमीन विवाद को लेकर सगे बेटे, बेटी और बहू ने मिलकर अपने ही पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पूर्णिया जिले कस्बा थाना के मथौर गांव की घटना, पुलिस ने शव बरामद किया।पिता को मारकर आरोपियों ने उनका शव घर में ही दफना दिया था।

पटना: बिहार के पूर्णिया जिले कस्बा थाना के मथौर गांव में रिश्ते को कलंकित करते हुए सगे बेटे, बेटी और बहू ने मिलकर अपने ही पिता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जलावन घर में दफना दिया. 9 दिन बाद शनिवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में घर को खोदकर शव को बाहर निकाला. पुलिस ने बेटा, बेटी और बहू को गिरफ्तार कर लिया है. 

प्राप्त जानकारी अनुसार 10 कट्ठा जमीन को लेकर बेटे, बेटी और बहू ने मिलकर नईमुद्दीन की हत्या कर दी. मृतक नईमुद्दीन की दूसरी पत्नी इशरत खातून ने बताया कि उनके पति ने दो शादी की थी. 

जमीन विवाद को लेकर पंचायत भी हुई थी

मृतक की पहली पत्नी के बेटे मुजस्सिम और वसीम दोनों की पत्नियां नर्गिस खातून, आशिया खातून और बेटी नासरी खातून ने मिलकर नईमुद्दीन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जलावन घर में दफना दिया. वहीं, मृतक के साला नियाजुद्दीन ने कहा कि जमीन जायदाद को लेकर गांव में पंचायती भी हुई थी. 

नईमुद्दीन अपनी दूसरी पत्नी की बेटे को 10 कट्ठा जमीन रजिस्ट्री करने वाला था. इसी आक्रोश में पहली पत्नी के बेटा, बेटी और बहू ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को छुपा दिया. पिछले शुक्रवार को ही नईमुद्दीन की हत्या की गई थी. 

मथौर के सरपंच पति नसीम अख्तर ने कहा कि जमीन जायदाद को लेकर सौतेले भाई बहनों के बीच अक्सर विवाद होता था. इसको लेकर पंचायत भी हुई थी. पंचायत में सारी बातों का फैसला भी हो गया था. लेकिन बाद में पता चला कि नईमुद्दीन पिछले 10 दिनों से लापता था. अब जानकारी मिली की उनके बेटा, बेटी बहू ने मिलकर ही उसकी हत्या कर शव को दफना दिया था. 

पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. इस संबंध में कस्बा के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पिता की हत्या के आरोप में बेटा मुजस्सिम, बहू आशिया और नर्गिस खातून के साथ बेटी नासरी खातून को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

टॅग्स :हत्याबिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली