लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस ने जारी किए आंकड़े, रेप में पूर्णिया, चोरी और हत्या में पटना और लूट के मामले मधेपुरा सबसे आगे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2021 20:37 IST

बिहार पुलिस विभाग के द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन महीने के अंदर पटना में चोरी के वारदात सबसे अधिक हुए.

Open in App
ठळक मुद्देकई जगहों से महिलाओं से बलात्कार की घटनाएं सामने आती रही है.पूर्णिया में पिछले तीन महीनों के दौरान सबसे ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं हुईं. जनवरी से मार्च के बीच 153 चोरी की घटनाएं पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज की गई है.

पटनाः बिहार में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध का सिलसिला नहीं थम रहा है. आए दिन कई जगहों से महिलाओं से बलात्कार की घटनाएं सामने आती रही है.

बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से एक जानकारी जारी की गई है, जिसमें प्रदेश के अपराधिक मामलों का जिक्र किया गया है. राज्य के पूर्णिया में पिछले तीन महीनों के दौरान सबसे ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं हुईं. वहीं चोरी-डकैती की घटनाएं भी सूबे में थमने का नाम नहीं ले रही. पुलिस विभाग के द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन महीने के अंदर पटना में चोरी के वारदात सबसे अधिक हुए.

यहां जनवरी से मार्च के बीच 153 चोरी की घटनाएं पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज की गई है. जबकि वैशाली में सबसे ज्यादा डकैती की 6 घटनाएं हुईं. सबसे मजेदरा बात तो यह है कि कोरोनाकाल में एक ओर जहां लोग संक्रमण से तबाह थे, वहीं दूसरी ओर अपराध ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था. सबसे अधिक हत्या के मामले में राजधानी पटना में दर्ज किये गये हैं.

बिहार पुलिस ने साल के शुरुआती तीन महीने यानी जनवरी से मार्च तक के अपराध का ब्यौरा को सामने लाया है. इन तीन महीने में किस-किस स्तर के अपराधों को अंजाम दिया गया, उसे कैटेगरी के हिसाब से बताया गया है. सूत्रों के अनुसार शुरू के 3 महीने में पटना जिले में 40 हत्याएं हुईं. जो प्रदेश के किसी अन्य जिलों में दर्ज हत्या के मामले से अधिक है.

वहीं लूट के मामले सबसे अधिक मधेपुरा जिला में दर्ज किए गए हैं. यहां किसी अन्य जिले से अधिक 47 लूट की घटनाएं तीन महीने के अंदर हुई. बिहार पुलिस के द्वारा जारी इन तीन महिने के आंकडे में कई ऐसे कैटेगरी भी हैं, जिनमें पिछले तीन माह के तूलना में कम मामले दर्ज हुए. लेकिन कई मामले ऐसे भी रहे जिनमें बढ़ोतरी भी देखी गई है.

पिछले साल 2020 के अंतिम तीन माह अक्टूबर से दिसंबर तक प्रदेश में हत्या के 743 कांड दर्ज किये गये थे. जबकि इस साल के शुरुआती तीन महीने में ये घटकर 640 हो गए. वहीं इन्ही तीन महीने में डकैती के मामले 51 से 72 हो गए. इसतरह से बिहार में अपराध की घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद