Motihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2026 15:02 IST2026-04-05T14:59:31+5:302026-04-05T15:02:23+5:30

Motihari News: पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह पिस्टल कहां से लाई गई थी और इसे मदरसे में रखने का असली मकसद क्या था?

Bihar police raid on madrasa in Motihari district yielded loaded pistol madrasa was sealed and nexus with PFI was suspected | Motihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

Motihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

Motihari News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले(मोतिहारी) के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गवंदरा स्थित एक मदरसे को सील कर दिया। पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी के दौरान मौके से एक लोडेड पिस्टल बरामद की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेते हुए मदरसा को सील कर दिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर हुई इस त्वरित कार्रवाई के बाद मदरसे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

इस मदरसे का पुराना नाता प्रतिबंधित संगठन पीएफआई(पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से रहा है, जिससे इलाके में किसी बड़ी आतंकी या आपराधिक साजिश की बू आ रही है।

दरअसल, पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि गवंदरा के इस मदरसे के भीतर अवैध हथियारों का जखीरा छिपाया गया है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने मदरसे की घेराबंदी कर सघन तलाशी शुरू की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वस्तुओं और हथियारों को जब्त किया है।

पुलिस ने मौके पर मौजूद तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। इन तीनों से फिलहाल गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि मदरसे को हथियारों का अड्डा बनाने के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड कौन है? बताया जा रहा है कि पीएफआई से पुराने कनेक्शन को देखते हुए पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। वहीं, प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के पुराने लिंक और अब फिर से हथियार मिलने के बाद जांच एजेंसियों को शक है कि यहां स्लीपर सेल या किसी नए मॉड्यूल को जिंदा करने की कोशिश की जा रही थी।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी संस्थान या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्धों की निशानदेही पर पुलिस की अलग-अलग टीमें जिले के कई अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह पिस्टल कहां से लाई गई थी और इसे मदरसे में रखने का असली मकसद क्या था?

इस बीच पूरे चकिया इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में कुछ और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है जो पर्दे के पीछे से इस नेटवर्क को संचालित कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस साजिश के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है? मदसा को सील कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Web Title: Bihar police raid on madrasa in Motihari district yielded loaded pistol madrasa was sealed and nexus with PFI was suspected

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे