लाइव न्यूज़ :

बिहार: शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी करता था पुलिस इंस्पेक्टर, सस्पेंड

By एस पी सिन्हा | Updated: January 14, 2019 18:26 IST

उल्लेखनीय है कि राज्य में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से यह पहला मौका है, जब मधनिषेध की टीम ने थाने में छापेमारी की है.

Open in App

बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच सरकार के मुलाजिम ही इस कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां मोतीपुर थाने के थानेदार इंस्पेक्टर अमिताभ के खिलाफ यह कार्रवाई करते हुए उसके घर और थाने से शराब बरामद किया गया है. मद्यनिषेध विभाग पटना की टीम ने छापामारी की है.

बताया जाता है कि थानाध्यक्ष कुमार अमिताभ शराब माफिया को शराब बेचा करता था. हालांकि, छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष मौके से फरार हो गया. मोतीपुर थाने में रखे हुए जब्त शराब को थानाध्यक्ष कुमार अमिताभ अपने सरकारी आवास से बेचा करता था. उसका शराब माफिया से साठगाठ है. इसकी सूचना मधनिषेध विभाग को मिली थी.

जिसके बाद 11 सदस्यीय टीम ने जांच पडताल की. उसके बाद रविवार की देर रात को थाने और थानाध्यक्ष के सरकारी आवास पर छापेमारी की. कार्रवाई शुरू होते ही थानेदार इंस्पेक्टर थाना छोडकर फरार हो गया. एसएसपी मनोज कुमार ने इस मामले में अमिताभ को निलंबित कर दिया है. थानेदार सरकारी मोबाइल लेकर फरार है. छापेमारी में जिले के एसएसपी, डीएसपी वेस्ट, एसडीओ वेस्ट समेत कई थानों की पुलिस शामिल थे.

बीती रात मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में थानेदार के सरकारी आवास का ताला तोडा गया, जिसमें से भारी मात्रा में शराब और नगद बरामद किया गया उसके बाद थाने के सभी पुलिस वालों को कब्जे में लेकर मालखाना भी खंगाला गया. पिछले कई सालों में थाने में जब्त शराब का मिलान मालखाने में मौजूद शराब से किया जा रहा है. अमिताभ ने मोतीपुर में थानेदारे के काफी कम समय में हीं अपना नेक्सस तैयार कर लिया था. एसएसपी मनोज कुमार ने कहा है कि छापामारी पूरी हो जाने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी. इससे पहले बिहार के ही गोपालगंज में एक पुलिस अधिकारी को शराब की डील करते पकडा गया था.उल्लेखनीय है कि राज्य में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से यह पहला मौका है, जब मधनिषेध की टीम ने थाने में छापेमारी की है. शराबबंदी के बाद से राज्य में शराब तस्करी के मामले रोज सामने आते रहे हैं. इसको लेकर पुलिस-प्रशासन की मिली भगत के भी आरोप लगते रहे है. लेकिन, थानाध्यक्ष द्वारा ही जब्त शराब की तस्करी का यह मामला कई सवाल खडा करता है. 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं