1.5 साल से लेकर 11 साल की सैकड़ों बच्चियों के साथ बलात्कार?, तेजस्वी यादव ने कहा- नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी दें जवाब?

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2026 17:34 IST2026-02-21T17:33:59+5:302026-02-21T17:34:58+5:30

चंद दिनों में घटित इन चंद वीभत्स घटनाओं पर उनकी मौन स्वीकृति प्रमाणित करती है कि बलात्कारियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है।

bihar police Hundreds girls aged 1-5 to 11 years raped Tejashwi Yadav said Nitish Kumar and Samrat Chaudhary should answer | 1.5 साल से लेकर 11 साल की सैकड़ों बच्चियों के साथ बलात्कार?, तेजस्वी यादव ने कहा- नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी दें जवाब?

file photo

Highlightsमशीनी मंगलराज में तंत्र इनका, अपराधी इनके!बिहार को बदनाम कर चले जायेंगे।डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड-सहरसा।

पटनाःबिहार में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक बार फिर से नीतीश सरकार को घेरा। उन्होंने राज्य में महिलाओं के साथ अपराध की बढती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। अपने सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में उन्होंने हाल के दिनों में राज्य में यौन उत्पीड़न की हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए गृह मंत्री सम्राट चौधरी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि  मोदी-नीतीश सरकार के कर कमलों से निर्मित कथित रामराज्य में प्रतिदिन ऐसी ऐसी मंगलकारी घटनाएं हो रही है कि मीडिया को भी बताने में मशक्कत करनी पड़ रही है। 1.5 साल से लेकर 11 साल की सैकड़ों बच्चियों के साथ बलात्कार हुए है क्योंकि मशीनी मंगलराज में तंत्र इनका, अपराधी इनके!

तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी अब चुनावों में आएंगे और बिहार को बदनाम कर चले जायेंगे। चंद दिनों में घटित इन चंद वीभत्स घटनाओं पर उनकी मौन स्वीकृति प्रमाणित करती है कि बलात्कारियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है। विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड-सहरसा।

छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म–किशनगंज, बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या–दरभंगा, महिला से रेप की कोशिश; बचाने गए पति को पीटा- पटना, नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म-सारण, दुष्कर्म व हत्या मामले में पीड़िता की मां न्याय के लिए भटक रही-भागलपुर, आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म- लखीसराय, यूपी की डांसर के साथ भोजपुर में सामूहिक दुष्कर्म-भोजपुर, स्कूल जाती आठ साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया- शेखपुरा।

चार वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म- बिहटा, दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या- नवादा, मासूम के साथ दुष्कर्म- तारापुर- मुंगेर, युवती के साथ की दरिंदगी- नवादा, किशोरी के साथ दुष्कर्म- बेगूसराय। नीतीश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने लिखा कि निकम्मी सरकार के बयान बहादुर जवाब दें?

Web Title: bihar police Hundreds girls aged 1-5 to 11 years raped Tejashwi Yadav said Nitish Kumar and Samrat Chaudhary should answer

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे