लाइव न्यूज़ :

बिहार: होली पर शराब नहीं मिला तो युवक ने दी थी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उड़ाने की धमकी, जांच में हुआ खुलासा तो पुलिस ने किया रिहा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2023 16:56 IST

युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को खंगाला था। साथ ही उसके पैतृक गांव में भी युवक पर आपराधिक घटनाओं के बारे में जांच पड़ताल की थी। ऐसे में कोई ठोस सबूत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने युवक को छोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने रिहा कर दिया है। पुलिस ने उसे रिहा किसी ठोस सबूत नहीं मिलने पर दिया है। बताया जा रहा है कि होली के मौके पर बिहार में शराब नहीं मिलने के कारण उसने यह धमकी दी थी।

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स पूछताछ में एक बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है। दरअसल, युवक ने शराब के नशे में मुख्यमंत्री को धमकी दी थी और जांच में उसकी कोई गलत मंशा सामने नहीं आई है। गुजरात के सूरत से हिरासत में लिए गए अंकित कुमार से पुलिस ने की पूछताछ में कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। इसलिए उसे रिहा कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

गिरफ्तार युवक ने बताया कि होली के मौके पर वह गुजरात से बिहार स्थित अपने गांव आया था। यहां उसे पीने के लिए शराब नहीं मिली तो उसने गुस्से में आकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दे दी थी। वहीं, पुलिस के अनुसार वैशाली जिले के लालगंज का रहने वाला अंकित गुजरात के सूरत में काम करता है। 

वह प्रतिदिन शराब का सेवन करता है। होली में जब वह अपने गांव पहुंचा तो उसे पीने के लिए शराब नहीं मिली। लिहाजा शराबबंदी लागू किए जाने से वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज था।  

जांच में पुलिस को कुछ नहीं मिला

युवक ने पुलिस को बताया कि गुजरात जाने के बाद उसने वहां जमकर शराब पी और गूगल से एक न्यूज चैनल का फोन नंबर निकाला जिसके जरिए धमकी दी गई थी। इधर, युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को खंगाला है। वहीं, उसके पैतृक गांव में भी युवक पर आपराधिक घटनाओं के बारे में जांच पड़ताल की गई। 

इस सिलसिले में उसके परिजनों और साथियों से भी पूछताछ की गई। लेकिन जांच में पुलिस को युवक का ना तो कोई आपराधिक रिकॉर्ड मिला और ना ही किसी तरह के बड़ी साजिश का पता चला।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारहोली 2023गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह