लाइव न्यूज़ :

बिहार: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, हुए फरार

By स्वाति सिंह | Updated: August 18, 2019 10:20 IST

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं।

Open in App

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, घर में एके-47 रखने के मामले में विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है। लेकिन शनिवार देर रात जब पुलिस उनके आवास पर पहुंची तो वह अपने घर से फरार हो चुके थे। खबरों की मानें तो विधायक को अपनी गिरफ्तारी की भनक लग गई थी जिसके बाद से वह फरार हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने बताया 'हमने उसकी (विधायक) की पत्नी से बात की, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है।'पुलिस का कहना है कि अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी गई है और एक्शन प्लान भी तैयार किया गया है।

बता दें कि अनंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं। 16 अगस्त को बिहार पुलिस ने विधायक अनंत सिंह के लदमा स्थित अनंत सिंह के पैतृक घर पर छापेमारी के दौरान एके-47, कारतूस और बम बरामद किए गये थे। जिसके तहत ये कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों की मानें तो विधायक अनंत सिंह की इस मामले में कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। 

पुलिस ने जिस वक्त लदमा में छापेमारी की उस समय एके-47 को वहां से निकाल कर दूसरी जगह भेजे जाने की तैयारी पूरी हो चुकी थी। मेटल डिटेक्टर और स्कैनर एके-47 जैसे हथियार को पकड़ नहीं सके इसके लिए उसकी कार्बन सीलिंग कराई गई थी। सूत्रों के अनुसार 4 दिन पहले भी अनंत सिंह के गांव से कई प्रतिबंधित हथियारों को बाहर निकालकर ठिकाने लगाया गया था। पुलिस को यह जानकारी मिली है कि अनंत सिंह के घर और उसके आसपास के इलाके एक एलएमजी और एक एमपी-5 के साथ-साथ अभी और एके-47 हथियार छिपाकर रखा गया है। 

 

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े