लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुंगेर से पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार, तीन AK-47 राइफल हुईं बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2018 17:18 IST

बिहार पुलिस के मुताबिक इमरान तक हथियार 4।5 लाख रुपए में पहुंचता था। एक एके 47 राइफल के एवज में यह रकम इमरान द्वारा दी जाती थी।

Open in App

पटना, 9 सितंबर:बिहार के मुंगेर में पकडी गईं एके 47 राइफल कोई साधारण राइफल नहीं हैं। ये हथियार सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए हैं। हाल फिलहाल में बिहार में एके सीरीज की राइफलें उत्तर पूर्व के राज्य नगालैंड से तस्करी के लिए मंगाई जाती थी। लेकिन अब यह जबलपुर से मंगाई जाने लगी थी। 

बिहार पुलिस के मुताबिक इमरान तक हथियार 4.5 लाख रुपए में पहुंचता था। एक एके 47 राइफल के एवज में यह रकम इमरान द्वारा दी जाती थी। पुलिस के अनुसार इसके बाद हथियार किसे और कहां बेचना है यह इमरान तय करता था। 

पूछताछ में वह पुलिस को बता चुका है कि वह एक लाख रुपए का मुनाफा लेकर 5.5 लाख में हथियार आगे बेच देता था। सूत्रों के मुताबिक ये हथियार नक्सलियों और संगठित आपराधिक गिरोह को बेचे जाते थे। 

पुरुषोत्तम के मुताबिक, उसे सेना के अनसर्विस एके सीरियल की राइफल जबलपुर स्थित सेना के सीओडी का सीनियर स्टोर कीपर सुरेश ठाकुर मुहैया कराता था। हथियारों के अलावा वह पुरुषोत्तम की मांग के अनुसार उसके कल-पुर्जे भी लाकर देता था। इसके बाद वह खराब एके 47 को ठीक करता और उसे मुंगेर लेकर आ जाता था। जुलाई में ही सुरेश ठाकुर ने उसे 12 एके 47 दिए थे। 

इसमें 9 को रिपेयर करने के बाद उन्हें लेकर मुंगेर आया था। हथियार सौंपने के बाद पुरुषोत्तम वापस मध्यप्रदेश लौट गया था। बताया जाता है कि अगर इमरान की गिरफ्तारी नहीं होती तो सैकडों एके 47 राइफलें खपाने में पुरुषोत्तम और बिहार के तस्कर कामयाब हो जाते। 

इस दफे पुरुषोत्तम दो बैग में छह एके 47 राइफल लेकर बिहार आया था। साल 2008 में रिटायर होने से पहले सेना का आर्मोरर पुरुषोत्तम बिहार रेजीमेंट में भी तैनात था। 2003-04 के दौरान उसकी तैनाती बिहार रेजीमेंट में थी। 

पुलिस के दिए बयान में उसने कहा है कि इस तैनाती के दौरान सेना के जवान मो। गूलो उर्फ गुलशाद उर्फ नियाजुर रहमान से उसकी दोस्ती हुई। नियाजुर का छोटा भाई शमशेर आता जाता था। रिटायर होने के बाद वह शमशेर के घर बरदह गया जहां इमरान से उसकी मुलाकात हुई। 

इमरान ने कहा कि नक्सली एके 47 हथियार चाहते हैं और उसके एवज में अच्छी कीमत दे सकते हैं। उसने कहा कि डिपो का सीनियर स्टोर कीपर सुरेश ठाकुर 2012 से उसे सेना का अनसर्विस राइफल, मैगजीन और कलपुर्जे दे रहा था। 

सूत्रों के मुताबिक, पुरुषोत्तम के साथ रहे सेना के जवान नियाजुर की भूमिका की भी जांच हो रही है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। बताया जाता है कि उसने लखनऊ में भी मकान बना रखा है। वह अभी जलपाईगुडी में तैनात है। 

वहीं, बताया जाता है कि नागालैंड में विदेशी हथियार के कई तस्कर मौजूद हैं। इनमें अधिकतर विद्रोही गुटों से जुडे रहे हैं। शांति समझौता होने के बाद इन्होंने अपने हथियार छुपा दिए और जरूरत पडने पर इसे बेचते रहते हैं। 

इसके अलावा इनका संपर्क म्यांमार में बैठे तस्करों से भी है जिनके जरिए विदेशी हथियार भारत मंगाते हैं। नेपाल के रास्ते में क्लाशिनिकोव सीरीज के ये हथियार बिहार लाए गए। 

90 के दशक की शुरुआत में एके 47 हथियार रखने वाले गिरोह बहुत कम थे। कहा जाता है कि बिहार में सबसे पहले एके 47 बेगूसराय के माफिया डॉन अशोक सम्राट के पास हुआ करती थी। 

वह अपराध की दुनिया का बडा नाम था। वह 1994 में वैशाली जिले में मुठभेड में मारा गया था। उस वक्त सम्राट के पास एके 47 राइफल थी। अशोक सम्राट के पास यह हथियार कहां से पहुंचा था आज तक कोई नहीं बता पाया। पर 1995 के बाद कुछ गिरोह तक यह हथियार पहुंच गया। 

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में गिराए गए सैकडों एके 47 राइफलों में से कुछ बिहार के बडे आपराधिक गिरोहों तक पहुंची थी। पुरुलिया के कई गांवों में एके 47 राइफल हवाई जहाज से गिराई गई थी। इनमें से अधिकतर पुलिस ने जब्त किए पर कई गायब हो गए। 

बताया जाता है कि यही हथियार कई गिरोहों तक पहुंचे। वहीं, पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के सीवान के प्रतापपुर स्थित घर पर हुई छापेमारी में एके 47 राइफल मिली थी। वर्ष 2000 और 2001 में शहाबुद्दीन के ठिकानों पर हथियारों का जखीरा मिला था। इसमें एके 47 राइफलें भी थीं। 

वहीं पिस्टल और मैगजीन भी मिली थीं। इसके अलावा शिवहर से संतोष झा गैंग के पास से एके 56, गोपालगंज, फतुहा, वैशाली और गया में भी एके 47 बरामद हो चुकी है। 1994 में पटना में शहाबुद्दीन के करीबी जाकिरा का साथी इरफान उर्फ गामा मुठभेड में मारा गया था। उसकी गाडी से भी एके 47 राइफल मिली थी।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट