लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री पोर्टल पर धमकी भरा मैसेज भेजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, आखिर क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2022 15:44 IST

पटोरी और मोहनपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है. युवक की पहचान मोहनपुर ओपी क्षेत्र के चपरा ग्राम निवासी रुदल राय के रूप में की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देरुदल राय पटोरी में एसबीआई एटीएम में प्राइवेट गार्ड के रूप में काम करता है.मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई.एसपी हृदयकांत ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया.

पटनाः बिहार में समस्तीपुर जिले के एक युवक के द्वारा प्रधानमंत्री पोर्टल पर धमकी भरा मैसेज भेजना काफी महंगा पड़ गया. समस्तीपुर एसपी हृदयकांत के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

पटोरी और मोहनपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है. पकड़े गए युवक की पहचान मोहनपुर ओपी क्षेत्र के चपरा ग्राम निवासी रुदल राय के रूप में की गई है. रुदल राय पटोरी में एसबीआई के एटीएम में प्राइवेट गार्ड के रूप में काम करता है. मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनपुर ओपी क्षेत्र के चपरा गांव निवासी रुदल राय ने पीएम पोर्टल पर कुछ अपशब्द लिखते हुए एक धमकी भरा मैसेज पोस्ट किया था. इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी हृदयकांत ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया.

जिसके बाद मोबाइल टावर के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शनिवार की देर रात आरोपी रुदल राय को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उससे पटोरी थाना लाकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. एसपी हृदयकांत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

जांच के बाद ही इसके बारे में जानकारी दी जा सकती है. गिरफ्तार रुदल राय भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में निजी गार्ड के रूप में तैनात है. हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से जिले का कोई भी अधिकारी फिलहाल स्पष्ट तौर पर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली