लाइव न्यूज़ :

बिहारः गूंगी-बहरी नाबालिग लड़की से बलात्कार, मेडिकल के लिए कराया घंटों इंतजार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2018 22:52 IST

पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा तो उसे सात घंटों का इंतजार कराया गया। इस दौरान पीडिता दर्द से तड़पती रही।

Open in App

पटना, 7 अक्टूबरःबिहार के मुजफ्फरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहां पहले एक गूंगी-बहरी नाबालिग से दुष्कर्म हुआ और फिर उसे मेडिकल जांच के लिए सात घंटों तक अस्पताल में इंतजार कराया गया। जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिव्यांग से दुष्कर्म हुआ और जब पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा तो उसे सात घंटों का इंतजार कराया गया। इस दौरान पीड़िता दर्द से तड़पती रही। 

वहीं, अस्पताल प्रशासन औपचारिकताएं पूरी नहीं होने की बात कह कर बात को टालता रहा। बताया जाता है जब दिव्यांगों के हित में काम करने वाली एक संस्था विकलांग अधिकार मंच जब पटना से वहां पहुंच कर दबाव बनाया तब जाकर सात घंटे बाद पीडिता की मेडिकल जांच हो सकी। जांच में देरी के पीछे कारण था की पुलिस की मेडिकल जांच वाली पर्ची में केस नंबर दर्ज नहीं था।

12 साल की मासूम को गांव के ही एक मनचले ने अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की के साथ दुष्कर्म की जानकारी होने पर पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में सात घंटे सिर्फ इसलिए रोका रखा गया क्योंकि पुलिस के मेडिकल जांच अनुरोध पत्र में केस नंबर दर्ज नहीं था।

इस छोटी सी वजह से बेहद मानसिक संत्रास और शारीरिक तकलीफ के बाद भी बच्ची को इंतजार करना पड़ा। इधर मामले की जानकारी पटना स्थित विकलांग अधिकार मंच नामक संस्था को लगने पर संस्था का एक दल मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल पहुंचा। संस्था के पदाधिकारियों नें जब सदर अस्पताल प्रबंधन पर दबाव डाला तब जाकर जांच की गई। इस मामले मे जब अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर मेहंदी हसन से पूछा गया तो जबाब और भी संवेदनहीन रहा।

उन्होने साफ कहा कि औपचारिकताएं पूरी किए बगैर कुछ नहीं किया जा सकता, चाहे इसमें कितनी भी देर हो जाए। फिलहाल बच्ची पुलिस की देखरेख में सदर अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है।

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट