लाइव न्यूज़ :

बिहार: जालसाजी कर बड़े ही शातिर तरीके से ठगते थे लोगों की मेहनत की कमाई, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 5, 2019 07:51 IST

न्यायालय ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया। आरोपी के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना में प्राथमिकी पुलिस इंस्पेक्टर सह साइबर थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने दर्ज करायी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से दो साइबर अपराधी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी गांव के साइबर आरोपी टिंकू मंडल, संतोष मंडल एवं मुकेश मंडल से मिलने आए हैं। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि टिंकू मंडल, संतोष मंडल एवं मुकेश मंडल लोगों से जालसाजी कर पैसा उनके बैंक खाते में जमा करवाते थे।

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के दो साइबर अपराधियों सद्दाम एवं जसीम परवेज को जामताड़ा साइबर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों साइबर अपराधियों को पुलिस ने प्रथम जिला जज कमल कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में पेश किया।

न्यायालय ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया। आरोपी के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना में प्राथमिकी पुलिस इंस्पेक्टर सह साइबर थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने दर्ज करायी।

दर्ज मामले में कहा गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से दो साइबर अपराधी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी गांव के साइबर आरोपी टिंकू मंडल, संतोष मंडल एवं मुकेश मंडल से मिलने आए हैं।

पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि टिंकू मंडल, संतोष मंडल एवं मुकेश मंडल लोगों से जालसाजी कर पैसा उनके बैंक खाते में जमा करवाते थे। दोनों अपराधी उक्त राशि को एन्कैश कर अपना 30 प्रतिशत कमीशन काटकर बाकी पैसा आरोपियों को दे देते थे।

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई