लाइव न्यूज़ :

पटना में शादी का झांसा दे कर युवती के यौन शोषण का मामला, फोटो-वीडियो बनाकर युवक करता रहा ब्लैकमेल, गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2021 18:46 IST

बिहार में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण और ब्लैकमेल करने के आरोपी युवक को पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मामला दानापुर का है.

Open in App
ठळक मुद्दे पीड़िता द्वारा शिकायक किये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तारलड़की के दूसरे युवक से शादी हो जाने के बाद भी आरोपी करता था परेशानयुवती पति को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, तीन साल से आरोपी कर रहा था युवती को परेशान

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में एक युवक के द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता के द्वारा शिकायक किये जाने के बाद पुलिस ने उस युवक को दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 

आरोपी युवक की पहचान फुलवारीशरीफ के मुनीर कॉलोनी के मोहम्मद रेहानुद्दीन के तौर पर हुई है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर तीन साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया. 

पीड़िता ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि 2017 में उसकी शादी मोहम्मद रेहानुद्दीन से तय हुई थी, लेकिन 10 दिन बाद ही यह रिश्ता टूट गया. इसके बाद भी रेहानुद्दीन ने उससे संपर्क बनाए रखा और फिर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा. 

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

इस दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और फिर लगातार दिखाकर उसे ब्लैकमेल करके संबंध बनाता रहा. 

इस दौरान वह (पीडिता) गर्भवती हो गई, तो आरोपी युवक ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया. पीड़िता ने बताया है कि आरोपी युवक लगातार होटल में बुलाकर उसका यौन शोषण करता रहा. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने पीछा छुडाने की कोशिश तो उसे युवक की ओर से बदनाम करने की धमकी दी गई. 

पीड़िता के अनुसार जब युवक की शादी हो गई तो उसे लगा कि अब मामला खत्म हो गया, लेकिन आरोपी नहीं माना. इस बीच युवती की भी शादी हो गई. इसके बावजूद युवक उसे ब्लैकमेल करता रहा. 

पीडिता ने बताया है कि वह बार-बार मेरे पति को जान से मारने की धमकी देता था. जब आरोपी की पत्नी को सारी बात पता चली तो उसने मेरे पति को बुलाकर सारी फोटो और वीडियो दिखाईं. इसके बाद घर में हंगामा मच गया. 

इसके बाद पीड़िता ने रेहानुद्दीन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया. वहीं पीडिता के शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO