लाइव न्यूज़ :

हीरोइन बनने वाराणसी से पटना आई युवती की जिंदगी हो गई बर्बाद, ऑटो चालक ने तीने महीने तक यौन शोषण किया

By एस पी सिन्हा | Updated: March 17, 2021 13:20 IST

बिहार में पटना जिले के फुलवारीशरीफ थाने के थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि पुलिस मामले के हर बिंदु पर छानबीन कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपित प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।ऑटो ड्राइवर को इसका पता चला तो उसने गर्भपात करा दिया।युवती को पहचानने से ही इनकार कर रहा है।

पटनाः उत्तर प्रदेश के वाराणसी से भोजपुरी फिल्म में अभिनेत्री बनने का सपना लेकर पटना पहुंची युवती को फिल्म में काम तो नहीं मिला, लेकिन उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई।

दरअसल, युवती पटना में एक ऑटो ड्राइवर के जाल में फंस गई। ऑटो चालक ने शादी का प्रलोभन देकर तीने महीने तक उसका यौन शोषण किया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। ऑटो ड्राइवर को इसका पता चला तो उसने गर्भपात करा दिया। अब वह युवती को पहचानने से ही इनकार कर रहा है।

लाचार युवती ने फुलवारीशरीफ थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि पुलिस मामले के हर बिंदु पर छानबीन कर रही है। युवती ने बताया कि वह भोजपुरी फिल्म् ा में काम करने के लिए पटना आई थी।

काम ढूंढने के चक्कर में वह पटना में रहने लगी। इस दौरान आवाजाही के दौरान उसका परिचय ऑटो चालक के साथ हुआ। ऑटो चालक ने उसे अपने झांसे में ले लिया। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा। ऑटो ड्राइवर युवतती को शादी का प्रलोभन दिया और शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। यह सिलसिला तीन महीने तक चला।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली