लाइव न्यूज़ :

युवती को शादी का झांसा देकर करता रहा यौनशोषण, FIR, अरेस्ट, कई के साथ किया है घिनौना हरकत 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2020 17:47 IST

यौन शोषण की शिकार पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद से वह फरार था. पत्रकारनगर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से आरोपित नेता के खिलाफ बीते 17 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देसंगठन के साथ जुडे़ होने के साथ ही पटना के माइंस बाइकर्स गिरोह से भी जुड़ा बताया जा रहा है. उसपर कई लड़कियों को ब्लैकमेकिंग करने का भी उस पर आरोप हैं.सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया गया था, जिसमें उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए नेता पर कई गंभीर आरोप लगाये थे.दोनों की थाने पर काउंसलिंग की गई थी, लेकिन बात नहीं बनी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित बिहारशरीफ में छिप कर रहा था.

पटनाः नेता हिन्दूवादी संगठन का और कर्म घिनौना. बिहार की राजधानी पटना में शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित युवा नेता मयंक सिंह को पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वह दानापुर का रहनेवाला है.

वह एक हिन्दूवादी संगठन के साथ जुडे़ होने के साथ ही पटना के माइंस बाइकर्स गिरोह से भी जुड़ा बताया जा रहा है. उसपर कई लड़कियों को ब्लैकमेकिंग करने का भी उस पर आरोप हैं. यौन शोषण की शिकार पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद से वह फरार था. पत्रकारनगर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से आरोपित नेता के खिलाफ बीते 17 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

पहले पीड़िता की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया गया था, जिसमें उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए नेता पर कई गंभीर आरोप लगाये थे. साथ ही न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी थी.

दोनों की थाने पर काउंसलिंग की गई थी, लेकिन बात नहीं बनी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित बिहारशरीफ में छिप कर रहा था. पुलिस के मुताबिक पत्रकार नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित अपना बार-बार ठिकाना बदल रहा था. वह 10 दिन से वह बिहारशरीफ में अपना शरण लिये हुए था.

इस संबंध में पहले पीडिता की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया गया था, जिसमें पीड़िता ने अपने साथ हुये घटना की जानकारी देते हुये आरोपित नेता पर कई गंभीर आरोप लगाये थे. साथ ही न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी थी.

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को शरण देने वाले और उसके गैंग में शामिल अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जायेगा. साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जायेगा कि उसने हिन्दूवादी संगठन के नाम पर और कितनों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली