लाइव न्यूज़ :

सेक्स रैकेट का गोरखधंधा, छपरा के होटल में छापा, पांच लड़की और चार लड़के अरेस्ट, मैनेजर गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 18, 2020 15:26 IST

पुलिस ने छापेमारी कर होटलों में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का खुलासा किया है. पुलिस ने होटल के बंद कमरे से आपत्तिजनक हालत में 5 लड़कियों को 4 लड़कों के साथ गिरफ्तार किया है. इसके अलावा होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस की टीम ने सोमवार की देर रात छापेमारी में राजपूत होटल से 5 जोड़ों को आपत्तिजनक स्थित में पकड़ा है. पकडे़ गए जोड़ों में कम उम्र की किशोर-किशोरियों के साथ नौजवान और शादीशुदा महिला-पुरुष भी शामिल हैं.छापेमारी करते हुए मौके से 5 लड़कियों को 4 लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया.

पटनाः कोरोना के संक्रमण के जारी कहर के बीच भी सेक्स रैकेट का गोरखधंधा बिहार में धड़ल्ले से जारी है. लॉकडाउन की वजह से होटल का कारोबार ठप है, ऐसे में होटलों में सेक्स रैकेट का कारोबार शुरू हो गया है.

छपरा जिले के भगवान बाजार के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर होटलों में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का खुलासा किया है. पुलिस ने होटल के बंद कमरे से आपत्तिजनक हालत में 5 लड़कियों को 4 लड़कों के साथ गिरफ्तार किया है. इसके अलावा होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

इन सभी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. बताया जाता है कि पुलिस की टीम ने सोमवार की देर रात छापेमारी में राजपूत होटल से 5 जोड़ों को आपत्तिजनक स्थित में पकड़ा है. पकडे़ गए जोड़ों में कम उम्र की किशोर-किशोरियों के साथ नौजवान और शादीशुदा महिला-पुरुष भी शामिल हैं.

होटल के कमरे में ये लोग शारीरिक संबंध बना रहे थे. तभी इस मामले की गुप्त सूचना पुलिस को मिली. पुलिस ने उस गुप्त सूचना के आधार पर फौरन छापेमारी करते हुए मौके से 5 लड़कियों को 4 लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया.

सूचना मिल रही थी कि स्टेशन के आसपास के होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा

दरअसल, भगवान बाजार थाना पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि स्टेशन के आसपास के होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. इस सूचना के बाद पुलिस ने दलबल के साथ भगवान बाजार चौक पर स्थित राजपूत होटल में छापेमारी की.

इसी दौरान अलग-अलग कमरों से इन जोड़ों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. लोगों के मुताबिक दो साल पहले भी इसी राजपूत होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था और इस मामले में होटल को सील किया गया था. होटल को पिछले साल ही खोला गया था.

छपरा के पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के मुताबिक गुप्‍त सूचना मिली थी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है जिसके बाद छापेमारी की गई और पांच जोड़ों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, भगवान बाजार थाना के थानाध्यक्ष मुकेश झा ने बताया कि छपरा स्टेशन के पास भगवान बाजार चौक के समीप राजपूत होटल में गलत काम होने की सूचना पुलिस को मिली थी.

तभी पुलिस ने राजपुर होटल में सोमवार की देर शाम छापेमारी की. इस दौरान एक बडे़ मामले का भंडाफोड़ किया गया. होटल में जब पुलिस पहुंची तो वहां गलत काम हो रहा था. होटल के कमरे में कपल आपत्तिजनक हालत में थे. पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने इस धंधे में होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष मुकेश झा ने आगे बताया कि आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किये गए कपल को थाना में लाया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. लेकिन इनके द्वारा यह नहीं बताया जा रहा है कि ये लड़कियां जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल हैं या फिर अपने प्रेमी को लेकर गलत काम करने के लिए इस होटल में पहुंची थी.

पुलिस ने यह भी बताया कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि होटल के मैनेजर और अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी. यह पता लगाया जाएगा कि इस होटल में यह धंधा कब से चल रहा था? वैसे कई और होटलों में पुलिस को जिस्मफरोशी के धंधे की सूचना मिली है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO