लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद में सड़क दुर्घटनाः साल लोगों की मौत, सभी बारात से लौट रहे थे, मच गया कोहराम  

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2020 15:04 IST

रामाबांध के समीप बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी की टक्कर ट्रक से हो गई, जिसमें दूल्हे के चाचा बिहार पुलिस में कांस्टेबल 50 वर्षीय रामानुज सिंह की मौत हो गई. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए.

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों में नालंदा जिला के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के भोला बिगहा के 50 वर्षीय रामानुज सिंह और 66 वर्षीय मिथिलेश सिंह शामिल हैं. रामानुज सिंह दूल्हा के चाचा हैं. इसमें खड़ी ट्रक में बाराती से लौट रहे बोलेरो ने टक्कर मार दी. मदनपुर थाना क्षेत्र में घटी है. जहां एक बाइक पर सवार तीन लोग पीछे से ट्रक में घुस गए. जिससे तीनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.

पटनाःबिहार के औरंगाबाद जिले में शादी समारोह से लौटने के दौरान दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में में सात लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए है.

तीनों घटना शादी समारोह से ही जुड़ी हुई हैं. पहली घटना नगर थाना क्षेत्र में रामाबांध के समीप बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी की टक्कर ट्रक से हो गई, जिसमें दूल्हे के चाचा बिहार पुलिस में कांस्टेबल 50 वर्षीय रामानुज सिंह की मौत हो गई. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में नालंदा जिला के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के भोला बिगहा के 50 वर्षीय रामानुज सिंह और 66 वर्षीय मिथिलेश सिंह शामिल हैं. रामानुज सिंह दूल्हा के चाचा हैं. इसमें खड़ी ट्रक में बाराती से लौट रहे बोलेरो ने टक्कर मार दी.

बोलेरो में सवार दूल्हे के भाई और चाचा की मौत हो गई

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार दूल्हे के भाई और चाचा की मौत हो गई. इस हादसे तीन और बाराती घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया, जहां तीनों की स्थिति को गम्भीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया.

दूसरी घटना मदनपुर थाना क्षेत्र में घटी है. जहां एक बाइक पर सवार तीन लोग पीछे से ट्रक में घुस गए. जिससे तीनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. मृतकों की पहचान गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के वर्मा गांव निवासी वकील दास, अजय दास और वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई हैं.

ये सभी एक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में भाग लेने के लिए आमस थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव जा रहे थे. जिस दौरान रास्ते में यह घटना घट गई. ये लोग कुटुंबा के ढीबर में बारात में शामिल होने आए थे और यहां से वापस लौटने के क्रम में इनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली