लाइव न्यूज़ :

सांसद के रिश्तेदार के ईंट भट्ठे पर घिनौना हरकत, नाबालिग आदिवासी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2020 20:11 IST

वह सांसद के रिश्तेदार का है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की जांच चल रही है. पीडिता की ओर से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. फिलहाल अभी मेडिकल नहीं कराया गया है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग बच्ची के साथ कुछ लोगों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है.नाबालिग बच्ची के साथ यह गलत काम पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में सांसद के रिश्तेदार के ईंट भट्ठे पर हुआ है. वारदात के सामने आने के बाद हरकत में आई पटना पुलिस की टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर है.

पटनाः बिहार में पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर स्थित सोना ईंट भट्ठे पर काम करने वाली एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है.

यहां नाबालिग बच्ची के साथ कुछ लोगों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. नाबालिग बच्ची के साथ यह गलत काम पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में सांसद के रिश्तेदार के ईंट भट्ठे पर हुआ है. इस बड़ी वारदात के सामने आने के बाद हरकत में आई पटना पुलिस की टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर है.

मामले की छानबीन की जा रही है. बताया जा रहा है की मनचलों ने पूरी रात लड़की को कमरे मे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मिली जानकारी एक मुअतबिक लड़की की उम्र 14 साल बताई जा रही है. इस मामले को लेकर पीड़िता ने मनेर थाना में शिकायत दर्ज कराया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया है.

वहीं घटना का मुख्य अभियुक्त अभी भी फरार बताया जा रहा है. इस मामले की जांच सिटी एसपी कर रहे है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. वहीँ पीडिता का मेडिकल जांच भी कराया जा रहा है. सूत्रों की माने तो मुख्य अभियुक्त का नाम चन्दन है. जो पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. स्थानीय लोगों की माने तो जिस ईंट भट्ठे पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है.

वह सांसद के रिश्तेदार का है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की जांच चल रही है. पीडिता की ओर से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. फिलहाल अभी मेडिकल नहीं कराया गया है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अन्य फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है. यहां बता दें की बिहार में लगातार सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. पिछले ही सप्ताह पटना में नेपाल की एक नाबालिग लड़की के साथ एक ही रात दो-दो बार सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. इसमें भी सभी अपराधियों की गिरफ्तारी हो गई है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली