लाइव न्यूज़ :

सीतामढ़ीः महिला का नहाते हुए बना लिया चुपके से वीडियो, वायरल करने की धमकी, पांच साल तक किया शारीरिक शोषण

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2020 18:19 IST

महिला अपनी अस्मत लूटने पर न्याय के लिए थाने में पहुंची तो बैरगनिया के थाना प्रभारी ने उसे भगा दिया. प्राथमिकी दर्ज करने के बदले महिला को थाने से निकाल दिया गया. अब मामले को लेकर पीड़ित महिला ने सदर डीएसपी से न्याय की गुहार लगाई है. 

Open in App
ठळक मुद्देगांव के ही दुर्गा महतो ने उसका वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया. युवक महिला के घर में जबरन घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. महिला चिल्लाने लगी तब महिला के पति ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह घर से किसी तरह  भाग गया.

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थानान्तर्गत एक गांव में एक शादीशुदा महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किये जाने का मामला सामने आया है.

सबसे दुखद तो तब रहा जब वह महिला अपनी अस्मत लूटने पर न्याय के लिए थाने में पहुंची तो बैरगनिया के थाना प्रभारी ने उसे भगा दिया. प्राथमिकी दर्ज करने के बदले महिला को थाने से निकाल दिया गया. अब मामले को लेकर पीड़ित महिला ने सदर डीएसपी से न्याय की गुहार लगाई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन में पीड़िता ने लिखा है कि 5 वर्ष पूर्व जब अपने झोपड़ी नुमा घर में नहा रही थी, इस दौरान गांव के ही दुर्गा महतो ने उसका वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया.

दिनांक 31-8- 2020 को भी युवक महिला के घर में जबरन घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. महिला चिल्लाने लगी तब महिला के पति ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह घर से किसी तरह  भाग गया. अब महिला न्याय के लिए ठोकर खा रही है.

दुखद स्थिति तो तब और रही जब महिला जब न्याय के लिए थाने पहुंची तो प्राथमिकी करने के बजाय भगा दिया. बैरगनिया थाना प्रभारी अमिता कुमारी ने 13 दिन बाद भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की और पीड़ित महिला को थाने से डांट कर भगा भी दिया. महिला न्याय की उम्मीद लिए डीएसपी रामाकांत उपाध्याय के पास पहुंची है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली