लाइव न्यूज़ :

पटना के बाद सीवान में सात लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और गाली-गलौज, वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2020 18:45 IST

वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले का वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. हालांकि, पीड़ित महिला की तरफ से अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देटीम बनाकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का भी आदेश दिया है. दुष्कर्म करते वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक महिला के साथ जबर्दस्ती मारपीट और गाली-गलौज भी कर रहे हैं. वीडियो के संबंध में पुलिस का कहना है कि 17 अगस्त को ही घटना का वीडियो बनाया गया है.

पटनाः बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती घटनाओं में पिछले कुछ दिनों में तेजी देखी जा रही है. पहले राजधानी पटना में एक 45 साल की विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके वीडियो को वायरल करने के बाद अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है. सीवान से जहां 7 से ज्यादा लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है.

यही नहीं उसके बाद उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले का वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. हालांकि, पीड़ित महिला की तरफ से अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है. जबकि दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

इस संबंध में एसपी अभिनव कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दे दिया है. इसके लिए आंदर, असांव, हसनपुरा, रघुनाथपुर और जीरादेई थाने के पदाधिकारियों की टीम बनाकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का भी आदेश दिया है.

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव के नहर के पास चकरा झाड़ी में महिला से सात लोगों का दुष्कर्म करते वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक महिला के साथ जबर्दस्ती मारपीट और गाली-गलौज भी कर रहे हैं.

इस वीडियो के संबंध में पुलिस का कहना है कि 17 अगस्त को ही घटना का वीडियो बनाया गया है. जहां पर आरोपितों द्वारा महिला को अकेले पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. ऐसे में पुलिस इस बात की तहकीकात में जुटी हुई है कि आखिर किन कारणों से महिला ने अभी तक आरोपितों के खिलाफ आवेदन नहीं दिया.

पुलिस वायरल वीडियो में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं वीडियो में वायरल फोटो की पुलिस शिनाख्त करने में जुटी हुई है. इस संबंध में एसपी अभिनव कुमार का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है.

इसमें पुलिस की एक टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में शामिल किसी को बख्शा नहीं जायेगा. बताया जा रहा है की सामूहिक दुष्कर्म का यह वीडियो चार दिन पहले का है, जो सीवान के आंदर थाना क्षेत्र के जिजोर गांव के समीप नहर के पास का बताया जा रहा है.

अभीतक जिसके साथ यह घटना हुई है? वह महिला कौन हैं? इसका पता नहीं चल पाया है. इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी. वीडियो में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं.

बताते चलें ऐसी ही घटना पटना जिले में सामने आई थी. जहां पटना से अपने गाँव लौट रही महिला के साथ सात लोगों की सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. बाद में बदमाशों ने इस घटना का वीडियो वायरल कर दिया था.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनारेपबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली