लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः 15 वर्षीया लड़की के साथ गैंगरेप, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी, बेहोश हुई तो छोड़कर भागे

By एस पी सिन्हा | Updated: September 23, 2020 16:48 IST

दरिंदों ने छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया, लेकिन जब वह बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर वो फरार हो गए. पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. 

Open in App
ठळक मुद्देगांव वालों ने इस मामले में आरोपित एक शख्स को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.पीड़िता के अनुसार वह शौच के लिए गई हुई थी, तभी दो युवकों ने चाकू की नोक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक 15 साल की स्कूली छात्रा के साथ दो दरिंदों ने हैवानियत की हदें पर करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

दरिंदों ने छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया, लेकिन जब वह बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर वो फरार हो गए. पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. 

बताया जा रहा है कि छात्रा बार-बार बेहोश हो जा रही है. गांव वालों ने इस मामले में आरोपित एक शख्स को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पीड़िता के अनुसार वह शौच के लिए गई हुई थी, तभी दो युवकों ने चाकू की नोक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपी का नाम पीड़िता ने वीरेंद्र और रंजन के रूप में की है. पीड़ित बच्ची के परिजनों का कहना है कि 15 वर्षीया छात्रा नौवीं में पढ़ती है.

मंगलवार की सुबह आठ बजे शौच के लिए गांव के लीची बागान में गई थी. वहां पड़ोस के युवक वीरेन्द्र महतो और पास के गांव के रंजन कुमार ने उसे बंधक बना लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया. पीएचसी में इलाज के दौरान ओपी की पुलिस को छात्रा ने बताया कि घटना के बाद वह बेहोश हो गई थी.

काफी देर बाद जब उसे होश आया तो किसी तरह घर पहुंची. गांव वालों की मदद से एक आरोपी रंजन कुमार को पकड़ लिया. गांव के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. दूसरा आरोपी वीरेन्द्र महतो अभी फरार है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसके भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली