लाइव न्यूज़ :

मधुबनीः भतीजे ने रिश्ते को किया शर्मसार, चाची से अवैध संबंध, गर्भवती होने पर गले में फंदा डाला, मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2020 18:36 IST

गुलशन कुमार झा नाम के एक युवक ने अपने ही चाची को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसकी इज्जत के साथ खेला. तकरीबन छः महीनो तक यह युवक अपना रासलीला बहुत ही अच्छे तरीके से रचाता रहा. हद तो तब हुई जब मृतिका गर्भवती हुई. 

Open in App
ठळक मुद्देघटना में एक युवक ने पहले अपने ही चाची के साथ नाजायज संबंध बनाए, उसके बाद उसे मौत की नींद सुला दी.दोनों में गर्भपात कराने के लिये बहस चली. लेकिन मृतिका गर्भपात नहीं करवाना चाहती थी और उससे शादी करना चाह रही थी.युवक और उसके घरवालों को ये सब सारी बातें पहले ही पता थी. इसीलिए मृतिका की बातों पर नजरअंदाज किया.

पटनाः बिहार के मधुबनी जिले के साहरघाट थाना अंतर्गत महापात्र मुहल्ले में मानवता का रिश्ता तार तार हुआ है. इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना में एक युवक ने पहले अपने ही चाची के साथ नाजायज संबंध बनाए, उसके बाद उसे मौत की नींद सुला दी.

गुलशन कुमार झा नाम के एक युवक ने अपने ही चाची को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसकी इज्जत के साथ खेला. तकरीबन छः महीनो तक यह युवक अपना रासलीला बहुत ही अच्छे तरीके से रचाता रहा. हद तो तब हुई जब मृतिका गर्भवती हुई. 

बताया जाता है उसके बाद दोनों में गर्भपात कराने के लिये बहस चली. लेकिन मृतिका गर्भपात नहीं करवाना चाहती थी और उससे शादी करना चाह रही थी. लेकिन उस युवक और उसके घरवालों को ये सब सारी बातें पहले ही पता थी. इसीलिए मृतिका की बातों पर नजरअंदाज किया.

उसके बाद उसे अपने रास्ते से ही हटाने का मूड बनाया और फिर उसके गले में फंदा डाल हत्या कर दी. इन दोनों की प्रेमलीला की कहानी आस पड़ोस से लेकर पूरे गांव भर में आम लोगों के बीच पूरी तरह चर्चा का विषय बना रहा. जिसकी वजह से मृतिका के परिवार वालों को पूरे मोहल्ले भर में थू थू हो रही थी.

कई बार तो मृतिका के जेठानी उस हत्यारे के पिता को भी शिकायत की, लेकिन वो नजरअंदाज करते रहे. जिसकी वजह से आज सुधा देवी झा की हत्या हो गई. यहां बता दें मृतिका को पहले से ही दो बेटी व एक बेटा जन्म लिया हुआ है. सभी बच्चे मासूम और नाबालिग ही है. अब इन बच्चों की परवरिश पर संकट गहराने लगा है.

अब यह तीनों बच्चे अनाथ, बेबस और लाचार हो गये. इन बच्चों का पिता भी मंदबुद्धि है. घर की भी हालत ऐसी है कि दिन अगर खायेगा तो रात के लिये सोचना पडे़गा. वहीं मृतिका के परिजन लोग इन सभी बच्चों के लिये न्याय की गुहार लगा रहे हैं और मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं. जिससे इन सभी बच्चों की परवरिश सही तरीके से हो सकें. वहीं मृतिका के परिजनों को पुलिस पर पूरा भरोसा है और उनलोगों का मानना यह भी है कि हत्यारे को फांसी की सजा मिले.

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली