लाइव न्यूज़ :

कटिहारः कलयुगी मामा ने रिश्ते की सारी मर्यादाओं को किया तार-तार, भांजी को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती, दिया धमकी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2020 18:04 IST

घटना से पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है और लोग उसे जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. इस मामले को लेकर 20 वर्षीय पीड़ित युवती ने फलका थाना को आवेदन देकर बताया है कि उसकी मां का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है, वो अपने छोटे-छोटे भाई बहनों के साथ घर पर रहती है. 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने आगे बताया कि एक दिन मेरे मामा शौकत आलम घर पर आ धमके, मुझे सोता देख जबरन दुष्कर्म किया.मामा मो. शौकत एवं मो. तसरुद्दीन, साहिन, मो. फकरुद्दीन एवं चुन्नी पर मारपीट कर घर से भगा दिए जाने का आरोप लगाया गया है. आरोपी दबंग प्रवृति का बताया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रिश्ते को कलंकित करने वाले आरोपी पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

पटनाः बिहार के कटिहार जिले के फलका थाना इलाके में एक कलयुगी मामा ने रिश्ते की सारी मर्यादाओं को तार-तार करते हुए, अपनी भांजी को हवस का शिकार बनाया है.

इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है और लोग उसे जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. इस मामले को लेकर 20 वर्षीय पीड़ित युवती ने फलका थाना को आवेदन देकर बताया है कि उसकी मां का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है, वो अपने छोटे-छोटे भाई बहनों के साथ घर पर रहती है. 

पीड़िता ने आगे बताया कि एक दिन मेरे मामा शौकत आलम घर पर आ धमके, मुझे सोता देख जबरन दुष्कर्म किया. उसके बाद लगातार मेरे साथ गलत कर हैं. जिससे मैं गर्भवती हो गई तो मामा शौकत ने धमकी दी कि अगर किसी को बोलेगी तो सभी भाई बहन को जान से मार देंगे.

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव में पंचायत भी बैठी थी और पंचायत ने मामा पर दो लाख जुर्माना भी किया, लेकिन आरोपी निडर होकर धमकी दिया कि जुर्माना का रुपये से केस लड़ेंगे. इसके बाद वह थाना गई, फिर पुलिस भी आई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

मामा मो. शौकत एवं मो. तसरुद्दीन, साहिन, मो. फकरुद्दीन एवं चुन्नी पर मारपीट कर घर से भगा दिए जाने का आरोप लगाया गया है. इस घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त है. आरोपी दबंग प्रवृति का बताया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रिश्ते को कलंकित करने वाले आरोपी पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

इस मामले को लेकर कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरकांत झा ने जांच कर कार्रवाई करने तथा पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोषा दिलाया है. वहीं, थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली